Blockbuster Movies In 2024: साल 2024 में बॉक्स ऑफिस में कई फिल्में रिलीज हुईं जिन्होंने दर्शकों को खूब एंटरटेन किया। इस लिस्ट में एक्शन से कॉमेडी, हॉरर तक कई फिल्में शामिल हैं। साल खत्म होने से पहले मोस्ट अवेटेड फिल्म पुष्पा 2 रिलीज हुई। 5 दिसंबर को रिलीज हुई अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की Pushpa 2 बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रही है। इस फिल्म ने अब तक कई बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं और हिंदी सिनेमा की सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म बन गई है। कुल मिलाकर कहा जाए तो यह साल फिल्मों के लिए काफी अच्छा रहा है। आइए जानते हैं इस साल रिलीज हुईं धमाकेदार फिल्मों और उनके बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर एक नजर…
लापता लेडीज
आमिर खान के प्रोडक्शन में बनी फिल्म लापता लेडीज इस साल सिनेमाघरों में रिलीज हुई लेकिन इसे प्यार ओटीटी पर मिला। यह ओटीटी की सबसे ज्यादा देखने वाली फिल्म तो बनी और इसका वर्ल्डवाइड कलेक्शन 27.06 करोड़ रहा। वहीं घरेलू कलेक्शन 20.58 करोड़ रहा। किरण राव की लापता लेडीज ऑस्कर 2025 के लिए भी नॉमिनेट हुई है।
मुंज्या
कॉमेडी हॉरर फिल्म मुंज्या भी इस साल जून, 2024 में रिलीज हुई। फिल्म के कुछ सीन डराने वाले तो कुछ सीन बेहद हंसाने वाले हैं। इस फिल्म को दर्शकों ने काफी पसंद किया। इसका वर्ल्डवाइड कलेक्शन 125 करोड़ और घरेलू कलेक्शन 101.60 करोड़ रहा।
यह भी पढ़ें: Pushpa 2 इस मामले में चूक गई, Allu Arjun नहीं तोड़ पाए प्रभास का ये रिकॉर्ड
स्त्री 2
राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की फिल्म स्त्री 2 इसी साल 2024 में रिलीज हुई। इस कॉमेडी हॉरर फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 597.92 करोड़ रुपये कमाए जबकि वर्ल्ड वाइड ग्रॉस कलेक्शन 858.4 करोड़ रहा। फिल्म ने कमाई के मामले पर कई रिकॉर्ड तोड़े थे।
वेट्टैयन
सुपरस्टार रजनीकांत की एक्शन फिल्म वेट्टैयन भी इस साल 2024 की बड़ी फिल्मों में शामिल रही। इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस 255.8 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।
भूल भुलैया 3
कार्तिक आर्यन की हॉरर कॉमेडी फिल्म भूल भुलैया 3 इस साल दिवाली 2024 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई। फिल्म में इस बार विद्या बालन 17 साल के बाद मंजुलिका बनकर लौटीं। फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 260.7 करोड़ का कलेक्शन किया। वहीं इसका वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 396.7 करोड़ रहा।
सिंघम अगेन
भूल भुलैया 3 को टक्कर देने के लिए अजय देवगन की मल्टीस्टारर एक्शन फिल्म सिंघम अगेन भी सिनेमाघरों में दिवाली 2024 पर रिलीज हुई। फिल्म ने 378.4 करोड़ का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन किया। इस फिल्म में अजय देवगन के अलावा दीपिका पादुकोण लेडी सिंघम के किरदार में नजर आई हैं।
संबंधित खबरें
रातों की नींद उड़ा देगी 8 एपिसोड वाली ये हॉरर सीरीज, आपने देखी?
13 hrs agoमर्डर, रहस्य और सस्पेंस से भरी है 10 एपिसोड की ये सीरीज, आपने देखी?
16 hrs agoनाना की ये 4 फिल्में रहेंगी यादगार, आखिरी बार दिखेगा अभिनय का जादू
17 hrs agoक्यों रात में करना पड़ा नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार? बेटे ने बताई वजह
21 hrs agoनाना पाटेकर के गांव का इतिहास नहीं जानते होंगे आप! इसे किले के लिए है मशहूर
22 hrs agoLIVE: नाना को याद कर इमोशनल हुए अमिताभ बच्चन, लिखा- आज उनका मैसेज नहीं आया
22 hrs agoअजय देवगन की Drishyam 3 ने बॉक्स ऑफिस पर पार किया 250 करोड़ का आंकड़ा
23 hrs ago'मेरी गाड़ी के ब्रेक काट दिए...', तनुश्री बोलीं- नाना मेरे लिए इविल डैड है
1 day ago‘इंडियन 3’ में फिर दिखेगा कमल हासन का दमदार अंदाज, जानें कैसी होगी कहानी?
1 day agoपंचतत्व में विलीन हुए नाना पाटेकर, अंतिम यात्रा में उमड़ी भारी भीड़
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines