20 हजार रुपये से कम में मिल रहे ये धांसू स्मार्टफोन, Amazon सेल में सीधे आधी हुई कीमत
Amazon Great Indian Festival 2026 में स्मार्टफोन खरीदने वालों के लिए कई शानदार डील्स मिल रही हैं. iQOO, Redmi, OnePlus और Samsung के महंगे फोन सीधे आधे दाम पर खरीदे जा सकते हैं. जिसकी बाद इनती कीमत 20 हजार से भी कम रह जाती है.

Amazon Great Indian Festival 2026 में स्मार्टफोन खरीदने वालों के लिए कई ऑफर्स मिल रहे हैं. अगर आप 20 हजार रुपये तक खर्च करके नया फोन लेना चाहते हैं, तो iQOO, Redmi, OnePlus और Samsung जैसे ब्रांड्स के कुछ मॉडल देख सकते हैं. इन पर सेल के दौरान कम कीमत के साथ बैंक डिस्काउंट और एक्सचेंज ऑफर का फायदा भी मिल सकता है. हालांकि, ऑफर के हिसाब से फोन की अंतिम कीमत अलग हो सकती है.
iQOO Z11 Lite 5G
2 / 7iQOO Z11 Lite 5G को Amazon की फेस्टिव सेल में 19,497 रुपये में लिस्ट किया गया है. इसकी बताई गई ओरिजिनल कीमत 33,999 रुपये है. फीचर्स की बात करें तो फोन में 6.74 इंच का डिस्प्ले और MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर मिलता है. इसमें 6,500mAh की बैटरी दी गई है, जो 44W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है. फोटोग्राफी के लिए फोन में 50MP का रियर कैमरा भी मौजूद है. (Image Credit-Amazon)
Redmi A7 Pro 5G
3 / 7कम बजट में फोन खरीदने वालों के लिए Redmi A7 Pro 5G भी एक विकल्प है. सेल में इसकी इफेक्टिव कीमत 14,497 रुपये बताई गई है, जबकि इसकी ओरिजिनल कीमत 26,999 रुपये है. इस फोन में 6.9 इंच का 120Hz डिस्प्ले दिया गया है. इसके अलावा 6,300mAh की बैटरी और 32MP का रियर कैमरा मिलता है. बड़ी स्क्रीन और बैटरी को प्राथमिकता देने वाले खरीदार इस डील पर नजर डाल सकते हैं. (Image Credit-Amazon)
OnePlus N6x
4 / 7OnePlus N6x की कीमत Amazon सेल में घटकर 19,999 रुपये हो गई है. इसकी ओरिजिनल कीमत 28,999 रुपये बताई गई है. फोन में 6.8 इंच का डिस्प्ले दिया गया है और यह MediaTek Dimensity 6360 Max प्रोसेसर पर काम करता है. इसमें 7,000mAh की बड़ी बैटरी मिलती है. स्टोरेज के लिए 64GB और 128GB के विकल्प दिए गए हैं, जबकि फोन में 4GB RAM मिलती है. (Image Credit-Amazon)
Samsung Galaxy M17e 5G
5 / 7Samsung का Galaxy M17e 5G भी 20 हजार रुपये से कम कीमत में मिल रहा है. इसकी ओरिजिनल कीमत 19,999 रुपये है, जबकि सेल में इसकी इफेक्टिव कीमत 16,998 रुपये बताई गई है. फोन में 6.7 इंच का 120Hz डिस्प्ले मिलता है. इसमें MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर, 50MP का रियर कैमरा और 6,000mAh की बैटरी दी गई है. Samsung का फोन खरीदने की योजना बना रहे लोग इस डील को देख सकते हैं. (Image Credit-Amazon)
OnePlus N6 Lite
6 / 7OnePlus N6 Lite को सेल में 15,999 रुपये की इफेक्टिव कीमत पर खरीदा जा सकता है. इसकी ओरिजिनल कीमत 24,999 रुपये बताई गई है. फोन में 6.75 इंच का डिस्प्ले दिया गया है. इसमें Unisoc T7250 प्रोसेसर के साथ 4GB RAM और 64GB स्टोरेज मिलती है. बैटरी की बात करें तो इसमें 7,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है. कम बजट में बड़ी बैटरी वाला फोन तलाश रहे खरीदार इसे अपनी लिस्ट में रख सकते हैं. (Image Credit-Amazon)
Redmi 15C 5G Prime Edition
7 / 7Redmi 15C 5G Prime Edition भी 20 हजार रुपये से कम में मिलने वाले स्मार्टफोन में शामिल है. इसकी ओरिजिनल कीमत 29,999 रुपये है, जबकि Amazon सेल में इसकी इफेक्टिव कीमत 15,999 रुपये बताई गई है. फोन में 6.9 इंच का डिस्प्ले और MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर मिलता है. इसमें 6,000mAh की बैटरी और 50MP का रियर कैमरा दिया गया है. खरीदारी से पहले इसकी लाइव कीमत, उपलब्ध बैंक ऑफर और एक्सचेंज की शर्तें जरूर चेक कर लें. (Image Credit-Amazon)