एक घंटे में 300 से ज्यादा कॉल… CJP के सौरव दास ने फोन नंबर लीक होने का लगाया आरोप; दिल्ली पुलिस पर उठाए सवाल

दिल्ली में CJP प्रोटेस्ट से पहले सह-संयोजक सौरव दास का फोन नंबर लीक हो गया है. नंबर लीक होने की वजह से उनके पास एक घंटे में 300 से ज्यादा कॉल और मैसेज आ चुके हैं. 

cjp saurav das phone number leak

सौरव दास का फोन नंबर लीक तब हुआ जब CJP ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का ऐलान किया. Image Credit- ANI

दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी के प्रोटेस्ट से पहले पार्टी के सह-संयोजक सौरव दास ने अपना फोन नंबर लीक होने का आरोप लगाया है. उनका दावा है कि फोन नंबर पब्लिक होने के बाद उन्हें एक घंटे में 300 से ज्यादा फोन कॉल और कई मैसेज आ चुके हैं. सौरव दास ने इस मामले को लेकर दिल्ली पुलिस पर कई तरह के सवाल उठाए हैं. उनका फोन नंबर लीक तब हुआ जब CJP ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का ऐलान किया. बता दें, दिल्ली में 10 अक्टूबर यानी आज निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन का ऐलान किया था और प्रोटेस्ट शूरू हो चुका है. लोग जंतर-मंतर पर इकट्ठा होना शुरू हो चुके हैं और पुलिस की तैनाती भी काफी सख्त है.

विज्ञापन

एक घंटे में आए 300 से ज्यादा कॉल

रिपोर्ट के मुताबिक, सौरव दास ने शुक्रवार देर रात सोशल मीडिया पर पोस्ट कर फोन कॉल और व्हाट्सएप मैसेज की बाढ़ आने की बात कही. उन्होंने दावा किया कि सिर्फ एक घंटे के अंदर उन्हें 300 से ज्यादा फोन कॉल आ चुके थे और कॉल आने का सिलसिला जारी था. दास ने आरोप लगाया कि उनका फोन नंबर दिल्ली पुलिस की ओर से प्रसारित किए गए कुछ दस्तावेजों में सामने आया.

विज्ञापन

पुलिस के डॉक्यूमेंट्स को लेकर उठाए सवाल

रिपोर्ट के मुताबिक, सौरव दास ने जिन डॉक्यूमेंट्स का जिक्र किया, वे पिछले प्रदर्शन से जुड़े अंडरटेकिंग फॉर्म और परमिशन को खारिज करने वाले लेटर से रिलेटेड था. दास ने उन मीडिया संस्थानों पर भी सवाल उठाए, जिन्होंने कथित तौर पर डॉक्यूमेंट्स को उनका फोन नंबर हटाए बिना साझा किया. उनका कहना था कि इस तरह पर्सनल इंफॉर्मेशन लीक होने से उन्हें लगातार कॉल आने का सामना करना पड़ रहा है. 

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की तैयारी

यह मामला CJP के 10 अक्टूबर को दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रोटेस्ट शुरू होने से पहले सामने आया है. संगठन ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन का ऐलान किया है. पार्टी मतदाता सूचियों को लेकर भी सवाल उठा रही है. दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शन की अनुमति देने से इनकार कर दिया है.

विज्ञापन

क्या आम लोगों के कामकाज पर पड़ेगा असर?

दिल्ली के आम लोगों को घर के अंदर रहने के लिए कोई एडवाइजरी जारी नहीं की गई है. हालांकि, जंतर-मंतर, पार्लियामेंट स्ट्रीट, राजघाट और आसपास के इलाकों से गुजरने वाले लोगों को पाबंदियों और देरी का सामना करना पड़ सकता है. वहीं, अगर प्रशासन की ओर से रास्तों में बदलाव का एलान किया जाएगा तो लोगों को निकलने से पहले आधिकारिक अपडेट को चेक करते रहना है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ