सुपरस्टार यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ का ऑडियंस काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. इसी बीच आज यानी 8 अगस्त 2026 को फिल्म का ट्रेलर जारी कर दिया गया है, जिसे देखने के बाद यश के फैंस काफी क्रेजी हो रहे हैं. यश की एंट्री और डायलॉग ने कमाल कर दिया है. फिल्म के बाकी कलाकार भी काफी दमदार रोल में नजर आ रहे हैं.
हाल ही में फिल्म के मेकर्स ने एक पोस्ट शेयर किया था, जिसमें उन्होंने बताया था कि 8 अगस्त को फिल्म ‘टॉक्सिक’ का ट्रेलर जारी कर दिया जाएगा. वहीं जब आज फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तो फैंस एक बार भी यश (रॉकी भाई) की एक्टिंग के मुरीद हो रहा है. फिल्म ‘टॉक्सिक’ का ट्रेलर देखने के बाद फैंस मूवी के लिए और भी ज्यादा एक्साइटेड हो गए हैं और जानना चाहते हैं कि यश की फिल्म थिएटर्स में कब आने वाली है.
यह भी पढ़ें: Toxic Trailer Out: यश का खतरनाक अंदाज, कियारा ने उड़ाए होश, ‘टॉक्सिक’ का धांसू ट्रेलर रिलीज
एक्शन से भरपूर है ‘टॉक्सिक’ का ट्रेलर
‘टॉक्सिक’ का ट्रेलर देखने के बाद यह साफ पता चल रहा है कि इस मूवी में आपको भर-भरकर सस्पेंस, इमोशन, एक्शन और दर्द देखने को मिलने वाला है, जो आपको स्क्रीन से नजरें नहीं हटाने देगा. इस मूवी का हर सीन अपने एक्शन से आपको चौंका देगा. फिल्म में साउथ अभिनेत्री नयनतारा का किरदार भी काफी शानदार होने वाला है, जो आपको सोचने पर मजबूर कर देगा. ‘टॉक्सिक’ का ट्रेलर देखकर ऐसा प्रतीत होता है कि बॉलीवुड अदाकारा कियारा आडवाणी एक सर्कस (जिसका नाम ROYALE CIRCUS) में काम करती है. जहां उनकी मुलाकात यश से होती है.
यह भी पढ़ें: वीकेंड पर जरूर देखें 2 घंटे 28 मिनट की ये धांसू एक्शन फिल्म, एंडिंग देख उड़ जाएंगे होश
कब रिलीज होगी यश की ‘टॉक्सिक’
‘टॉक्सिक’ फिल्म के ट्रेलर 4 मिनट 38 सेकंड का है, जो दर्शकों को अपना दीवाना बना रहा है. फिल्म के ट्रेलर को दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं और सोशल मीडिया पर जमकर शेयर भी कर रहे हैं. यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ 26 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी. इस फिल्म में यश के साथ नयनतारा, हुमा कुरैशी, कियारा आडवाणी, तारा सुतारिया और रुक्मिणी वसंत ने भी अहम किरदार निभाया है.
संबंधित खबरें
नाना पाटेकर को क्यों बुलाया जाता था ‘नाना’? कम ही लोग जानते हैं असली नाम
31 mins ago4 दिन पहले गोवा में शमेल बजाते, डांस करते दिखे थे नाना पाटेकर, देखें VIDEO
1 hr agoकब और कहां होगा नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार?
1 hr agoनाना पाटेकर के निधन पर एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता का वायरल वीडियो, देखिए
1 hr agoनाना पाटेकर के निधन के बाद शोक में टीम इंडिया
2 hrs agoरात में नाना पाटेकर के साथ क्या-क्या हुआ? कैसे थे उनके आखिरी पल
2 hrs agoनाना पाटेकर के निधन से बॉलीवुड सितारों का टूटा दिल, पोस्ट किया शेयर
3 hrs agoथिएटर से बॉलीवुड तक, ऐसे बने नाना पाटेकर एक्टिंग के 'बादशाह'
3 hrs agoनिधन से पहले क्या कर रहे थे नाना पाटेकर? चार दिन पुराना VIDEO आया सामने
3 hrs agoकभी पीते थे रोज 60 सिगरेट, जानें नाना पाटेकर ने कैसे छोड़ी थी स्मोकिंग
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines