वीकेंड पर जरूर देखें 2 घंटे 28 मिनट की ये धांसू एक्शन फिल्म, एंडिंग देख उड़ जाएंगे होश

आप भी वीकेंड पर देखने के लिए आप भी कोई एक्शन वाली फिल्म सर्च कर रहे हैं, तो यह मूवी आपके लिए काफी शानदार होने वाली है. इस फिल्म में आपको सस्पेंस, एक्शन और रहस्य देखने को मिलने वाला है. चलिए जानते हैं फिल्म के बारे में.

kantara
1 / 5

आज के दौर में लोग फिल्मों का थिएटर्स से ज्यादा ओटीटी पर बेसब्री के साथ इंतजार करते हुए नजर आते हैं. आपको भी ओटीटी पर मूवी देखना पसंद है. लेकिन कंफ्यूज हैं कि कौन सी फिल्म वीकेंड पर देखने के लिए बेस्ट है, तो आज हम आपको एक ऐसी मूवी के बारे में बताएंगे, जिसमें आपको भर-भरकर सस्पेंस, एक्शन और थ्रिलर देखने को मिलने वाला है. यह मूवी साल 2022 में सिनेमाघरों में रिलीज की गई थी, जिसे लोगों ने खूब पसंद किया था.  

विज्ञापन

कांतारा फिल्म

कांतारा फिल्म2 / 5

हम जिस मूवी की बात कर रहे हैं, वो एक कन्नड़ फिल्म है, जिसने बॉक्स ऑफिस पर शानदार सफलता हासिल की थी. थिएटर्स रन के बाद इस मूवी को ओटीटी पर स्ट्रीम कर दिया गया था. इस फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी दर्शकों का खूब साथ मिला था. फिल्म देखने के बाद दर्शकों ने भी इसकी काफी सराहना की थी.

विज्ञापन

कांतारा फिल्म कैसी है?

कांतारा फिल्म कैसी है?3 / 5

अब आप भी मूवी का नाम जानने के लिए काफी एक्साइटेड हो गए होंगे. दरअसल, हम जिस फिल्म का जिक्र कर रहे हैं, वो और कोई नहीं बल्कि ‘कांतारा’ है. इस मूवी की कहानी की बात करें, तो यह एक गांव पर आधारित है, जहां पर एक सदियों पुरानी परंपराएं मौजूद है.

कांतारा फिल्म की कहानी

कांतारा फिल्म की कहानी4 / 5

'कांतारा' फिल्म की कहानी शिवा नाम के एक व्यक्ति के इर्द-गिर्द घूमती हुई नजर आती है, जिसकी लाइफ जंगल और गांव की जमीन के बीच उलझ जाती है. हालांकि, जब यह मूवी शुरू होती है, तो काफी सामान्य लगती है, लेकिन फिल्म की कहानी जैसे-जैसे आगे बढ़ती वो और भी ज्यादा खौफनाक और रहस्य से भर जाती है.

विज्ञापन

कांतारा फिल्म कहां देखें?

कांतारा फिल्म कहां देखें?5 / 5

अगर आपने अभी तक 'कांतारा' फिल्म नहीं देखी है, तो आप इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म Netflix पर देखने का प्लान बना सकते हैं. फिल्म में ऋषभ शेट्टी लीड रोल में नजर आए हैं, तो वहीं सप्तमी गौड़ा, किशोर, अच्युत कुमार और प्रमोद शेट्टी ने अहम भूमिका निभाई है. खास बात यह है कि फिल्म का निर्देशन भी ऋषभ शेट्टी ने ही किया है. इस मूवी को आप 2 घंटे 28 मिनट में पूरा कर सकते हैं. फिल्म को आईएमडीबी पर 8.1 की रेटिंग से नवाजा गया है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

विज्ञापन