हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Nana PatekarGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Stebin Ben कौन हैं? जिनके साथ होगी Kriti Sanon की बहन Nupur Sanon की शादी

Who Is Stebin Ben: बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन की बहन नुपुर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में छाई हुई है. सोशल मीडिया से लेकर खबरों के बाजार तर नुपुर की शादी की चर्चा हो रही है. इस बीच सभी नुपुर के होने वाले पति के बारे में जानना चाहते हैं?

विज्ञापन
Stebin Ben, Nupur Sanon. image credit- social media

Who Is Stebin Ben: बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में आ जाती हैं. इस वक्त कृति एक बार फिर से चर्चा में हैं. अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर ऐसा क्या हुआ, तो आपको बता देते हैं कि कृति सेनन के घर जल्द ही शादी की शहनाई बजने वाली है. जी हां, कृति सेनन की बहन नुपुर सेनन अगले साल स्टेबिन बेन से शादी करने वाली हैं. आइए जानते हैं कि आखिर कौन हैं स्टेबिन बेन?

कौन हैं स्टेबिन बेन?

स्टेबिन बेन की बात करें तो स्टेबिन एक पॉप सिंगर हैं, जिन्हें अक्सर अलग-अलग जगहों पर लाइव परफॉर्म करते देखा जाता है. स्टेबिन का ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल @stebinben है, जहां पर उनके बायो में लिखा है कि अपने सपनों का पीछा करते हुए. साल 1993 में जन्मे स्टेबिन मध्य प्रदेश के भोपाल के रहने वाले हैं.

इंजीनियर, पायलट या क्रिकेटर

इसके अलावा अगर स्टेबिन की बात करें तो उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा कार्मेल कॉन्वेंट को-एड स्कूल से पूरी की है. इसके बाद में एलएनसीटी ग्रुप ऑफ कॉलेजेज से सिविल इंजीनियरिंग में स्नातक की डिग्री हासिल की है. ​​खबरों के अनुसार, स्टेबिन सिंगर नहीं बनना चाहते थे बल्कि उनका इरादा इंजीनियर, पायलट या क्रिकेटर बनने का था, लेकिन नियति ने उनके लिए कुछ और ही सोच रखा था.

विज्ञापन

2016 में मुंबई आए

अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद साल 2016 में स्टेबिन सिंगर बनने के लिए मुंबई आ गए. यूट्यूब की मदद से स्टेबिन ने संगीत सीखा. उन्होंने अपनी मेहनत जारी रखी और उन्हें साल 2021 में रिलीज हुए गाने ‘थोड़ा थोड़ा प्यार’ से बड़ा ब्रेक मिला. बता दें कि अब स्टेबिन ‘साहिबा’, ‘बारिश बन जाना’, ‘रूला के गया इश्क’ और रीक्रिएटेड ‘मेरा दिल भी कितना पागल है’ जैसे गानों के लिए मशहूर हैं.

नुपुर सेनन संग शादी को लेकर चर्चा में

इसके अलावा स्टेबिन ने पायल देव, असीस कौर, श्रेया घोषाल, जुबिन नौटियाल, सचिन-जिगर और जैसे अन्य पॉपुलर कलाकारों संग काम किया है. अब स्टेबिन, कृति सेनन की बहन नुपुर सेनन संग अगले साल शादी को लेकर चर्चा में है. जानकारी है कि ये शादी उदयपुर के फेयरमोंट पैलेस में होगी.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- Ranveer Singh के खिलाफ क्यों दर्ज हुई शिकायत? Dhurandhar की रिलीज से पहले विवाद में अभिनेता

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola