Deeppak Chauhan कौन? जिनके साथ Govinda की भांजी Arti Singh लेंगी सात फेरे

Deeppak Chauhan-Arti Singh: गोविंदा की भांजी आरती सिंह ने खुलासा कर दिया है कि वो जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। आइए आपको बताते हैं कि आखिर कौन हैं आरती सिंह के होने वाले पति और अभिनेता गोविंद के होने वाले जमाईराजा?

Deeppak Chauhan, Arti Singh

Deeppak Chauhan, Arti Singh

विज्ञापन

Deeppak Chauhan-Arti Singh: बीते कुछ टाइम से बी-टाउन के गलियारों में जमकर शहनाई बज रही है। जी हां, अबकी बार खुशियां आई हैं गोविंदा के घर से। जी हां, गोविंदा की भांजी आरती सिंह ने खुलासा कर दिया है कि वो जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। बता दें कि कई दिनों से बिग बॉस 13 फेम आरती सिंह की शादी की खबरें जोरों पर थी, जिनको अब खुद उन्होंने ही ऑफिशियल कर दिया है, लेकिन इस बीच अब लोगों के मन में ये सवाल है कि भई आखिर गोविंदा के होने वाले जमाईराजा और आरती सिंह के होने वाली पति दीपक चौहान कौन हैं? तो आइए आपको बताते हैं…

कौन हैं दीपक चौहान?

आरती सिंह के होने वाले पति दीपक चौहान एक मशहूर बिजनेसमैन हैं। जी हां, गोविंदा के होने वाले जमाईराजा का फिल्म इंडस्ट्री से दूर-दूर तक कोई संबंध नहीं है, लेकिन अब जरूर जुड़ जाएगा, क्योंकि दीपक अब गोविंदा की भांजी से शादी जो करने वाले हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो दीपक एक इवेंट मैनेजमेंट कंपनी के संस्थापक भी हैं। वहीं, अब दीपक, आरती सिंह से शादी को लेकर चर्चा में आ गए हैं।

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Arti singh sharma (@artisingh5)

कब होगी शादी?

बता दें कि हाल ही में आरती सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पर शादी की खबरों को ऑफिशियल किया है। इस पोस्ट में आरती ने दीपक संग अपनी फोटो को शेयर किया है। साथ ही कैप्शन में लिखा है कि ‘दीपक की आरती’, काउंटडाउन बिगेन्स, 20 डेज टू गो टू अवर फॉरएवर। इसके हिसाब से दीपक और आरती 25 अप्रैल को शादी कर एक-दूजे के हो जाएंगे। जैसे ही आरती का पोस्ट सामने आया तो यूजर्स ने भी उन्हें बधाई देना शुरू कर दिया। एक यूजर ने इस पर लिखा कि आपको बहुत बधाई। दूसरे ने कहा कि आप दोनों की जोड़ी बहुत प्यारी है। एक और ने कहा कि आपके लिए बहुत खुश हूं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ