Atul Kishan कौन? Bigg Boss के कंटेस्टेंट को करेगा एक्सपोज, पोस्ट से मचाई सनसनी

Who is Atul Kishan: इन दिनों सोशल मीडिया पर अतुल किशन को लेकर खूब चर्चा हो रही है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक ऐसा पोस्ट शेयर किया है, जो चर्चा में बना हुआ है। आखिर कौन हैं अतुल किशन और क्या है पूरा मामला?

Atul Kishan

Atul Kishan

विज्ञापन

Who is Atul Kishan: सलमान खान का शो बिग बॉस एक कंट्रोवर्शियल रियलिटी है। इस शो में आने वाले कंटेस्टेंट भी कंट्रोवर्शियल मुद्दों में फंस जाते हैं। कुछ दिनों पहले खबर आई थी कि अतुल किशन (Atul Kishan) बिग बॉस 18 में नजर आने वाले हैं। हालांकि जब अफवाहों ने जोर पकड़ा तो अतुल ने सोशल मीडिया पर जानकारी देते हुए एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने कहा कि वो बिग बॉस 18 में नजर नहीं आएंगे और ना ही वो शो में हिस्सा ले रहे हैं। हालांकि अब उन्होंने सोशल मीडिया पर एक ऐसा पोस्ट किया है, जो चर्चा में आ गया है।

अतुल किशन ने शेयर किया पोस्ट

दरअसल, अतुल किशन ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में उन्होंने दावा किया है कि जल्दी ही वो बिग बॉस ओटीटी 2 के एक फाइनलिस्ट को एक्सपोज करने वाले हैं। ग्लैमर और ड्रामा के पीछे असली सच्चाई छिपी होती है। अतुल का ये पोस्ट सामने आने के बाद हर कोई कंफ्यूज हो रहा है और सभी के मन में ये सवाल है कि आखिर अतुल किसे एक्सपोज करने की बात कर रहे हैं और वो क्या बताना चाहते हैं।

विज्ञापन
Atul Kishan

Atul Kishan

कौन हैं अतुल किशन?

अतुल किशन की बात करें तो वो एक पॉपुलर प्रोड्यूसर और सोशल एक्टिविस्ट हैं। अतुल सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहते हैं और सोशल मीडिया पर तमाम जानकारी साझा करते रहते हैं। कुछ दिनों पहले तक कहा जा रहा था कि वो बिग बॉस 18 में नजर आएंगे, लेकिन इन खबरों पर अतुल ने खुद ही मोहर लगा दी और बताया कि वो शो का हिस्सा नहीं बनेंगे।

Bigg Boss 18

बिग बॉस के मेकर्स को लगा झटका

विज्ञापन

अतुल ने बिग बॉस 18 में ना आने की दी थी खबर

इस बारे में जानकारी देते हुए उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर लिखा था कि आप लोगों ने जितना प्यार दिया है उससे खुश है। मुझे सुबह से बहुत सारे फोन और मैसेज आ रहे हैं, जिसके लिए मैं आपका धन्यवाद करता हूं। आपके इस सपोर्ट के लिए मैं आपका आभारी हूं, लेकिन मैं आप सबको बताना चाहता हूं कि मैं बिग बॉस 18 का हिस्सा नहीं बन रहा हूं। आप सभी का बहुत-बहुत धन्यवाद। हालांकि उन्होंने शो से अलविदा क्यों कहा इसके बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ