Vyjayantimala Bali के निधन की खबरें झूठी, बेटे ने पोस्ट शेयर कर डेथ रूमर्स पर लगाया विराम

Vyjayantimala Bali Alive: पॉपुलर एक्ट्रेस वैजयंतीमाला के निधन की खबरें झूठी हैं। वैजयंतीमाला के बेटे ने पोस्ट करके बताया है कि उनकी मां जिंदा हैं और ठीक हैं। आइए जानते हैं कि एक्ट्रेस के बेटे ने अपने पोस्ट में क्या लिखा है?

Vyjayantimala Bali

Vyjayantimala Bali

विज्ञापन

Vyjayantimala Bali Alive: दिग्गज अभिनेत्री और भरतनाट्यम आइकन वैजयंतीमाला के निधन की खबर आई, तो फैंस दुखी हो गए। सोशल मीडिया पर यूजर्स भी एक्ट्रेस को श्रद्धांजलि देने लगे। वैजयंतीमाला के निधन की खबरें झूठी हैं। जी हां, आपने बिल्कुल सही पढ़ा है, वैजयंतीमाला के बेटे ने सुचिंद्र बाली ने अपनी मां के निधन की खबरों का खंडन किया है और बताया है कि वो जिंदा हैं। आइए जानते हैं कि सुचिंद्र बाली ने क्या कहा है?

जिंदा हैं वैजयंतीमाला 

दरअसल, जैसे ही वैजयंतीमाला के निधन की खबरें आई, तो सुचिंद्र बाली ने फेसबुक पर एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में सुचिंद्र बाली ने बताया है कि उनकी मां जिंदा हैं और वो ठीक हैं। पोस्ट को शेयर करते हुए सुचिंद्र बाली ने लिखा कि डॉ. वैजयंतीमाला बाली स्वस्थ हैं और जो खबर जो चल रही है वो झूठी है। उन्होंने लिखा कि प्लीज न्यूज शेयर करने से पहले सोर्स की पुष्टि करें।

विज्ञापन
Vyjayantimala Bali

Vyjayantimala Bali

वैजयंतीमाला के निधन की खबरें

हाल ही में वैजयंतीमाला के निधन की खबर आई थी, जिसमें कहा गया कि 91 साल की उम्र में पॉपुलर एक्ट्रेस वैजयंतीमाला का निधन हो गया है। बॉलीवुड की पहली सुपरस्टार, एक्टिंग और डांसिंग में माहिर वैजयंतीमाला के निधन की खबर बेहद तेजी से फैल गई, जिसके बाद उनके बेटे ने इन खबरों को झूठा बताया। हालांकि, वैजयंतीमाला अभी ठीक हैं, इस खबर से फैंस के चेहरे फिर से खिल उठे हैं।

कौन हैं वैजयंतीमाला?

इसके साथ ही अगर वैजयंतीमाला की बात करें तो वो हिंदी सिनेमा की पॉपुलर एक्ट्रेस रही हैं। वैजयंतीमाला ने हमेशा ही अपनी फिल्मों से लोगों का दिल जीता है और उनकी फिल्में दर्शकों को खूब पसंद भी आती हैं। वैजयंतीमाला का क्लासिक डांस लोगों को खूब पसंद आता है। उन्होंने ना सिर्फ हिंदी बल्कि तमिल और तेलुगु फिल्मों में भी काम किया है, जिससे उनकी फैन फॉलोइंग साउथ में भी है।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ