---विज्ञापन---

Zaid की रिपोर्ट से एक दिन पहले ‘सरप्राइज’, अगले दिन ‘कोर्ट मैरिज’… मलिक फैमिली में चल क्या रहा?

Malik Family: यूट्यूबर अरमान मलिक और कृतिका मलिक के बेटे जैद को एक गंभीर बीमारी हो गई है, जिसके बाद से सभी जैद के जल्दी ठीक होने की दुआ कर रहे हैं। हालांकि, इस बीच कुछ लोगों के मन में ये भी सवाल है कि आखिर मलिक परिवार में चल क्या रहा है?

---खबर नीचे जारी है---

Malik Family: पॉपुलर यूट्यूबर अरमान मलिक और उनकी फैमिली अक्सर किसी ना किसी वजह से चर्चा में बने ही रहते हैं। सोशल मीडिया से लेकर खबरों के बाजार तक मलिक फैमिली की बातें सुनने को मिल जाती हैं। हाल ही में अरमान और उनकी दूसरी वाइफ कृतिका ने बताया है कि उनके बेटे जैद को एक गंभीर बीमारी हो गई है। इसको लेकर उन्होंने जैद की रिपोर्ट्स भी शेयर की है, लेकिन इस बीच कई सवाल ऐसे हैं, जो लोगों के मन में हैं? आइए जानते हैं…

जैद की रिपोर्ट्स का व्लॉग

दरअसल, ऐसा इसलिए क्योंकि मलिक फैमिली ने एक दिन पहले जैद की रिपोर्ट्स का व्लॉग शेयर किया है, लेकिन अगर उसके एक दिन पहले और एक दिन बाद यानी आज के व्लॉग पर नजर डाले, तो वो बेहद अलग हैं। पहले दिन के व्लॉग में ‘बर्थडे पर सरप्राइज’ और दूसरे व्लॉग में ‘कोर्ट मैरिज’ की बात कही गई है। अब सवाल ये है कि परिवार का एक बच्चा गंभीर बीमारी से जूझ रहा है, तो फिर मलिक परिवार किस बात की खुशी मना रहा है?

---खबर नीचे जारी है---

जैद की बीमारी पब्लिसिटी स्टंट?

इतना ही नहीं बल्कि सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स भी मलिक फैमिली को लेकर नेगेटिव कमेंट कर रहे हैं और जैद की बीमारी को पब्लिसिटी स्टंट बता रहे हैं। जहां कुछ लोगों ने जैद की बीमारी को पब्लिसिटी स्टंट बताया, तो वहीं कुछ लोगों ने जैद के जल्दी ठीक होने की दुआ दी है। साथ ही उन्होंने जैद को लेकर ये भी कहा है कि उस मासूम की क्या गलती है? अब जैद की बीमारी पब्लिसिटी स्टंट है या नहीं ये तो खुद मलिक परिवार ही जानता है।

---खबर नीचे जारी है---
malik family

malik family

malik family

malik family

---खबर नीचे जारी है---
Zaid Malik, Armaan Malik, Kritika Malik

Zaid Malik, Armaan Malik, Kritika Malik

Kritika Malik

Kritika Malik

---खबर नीचे जारी है---

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, हाल ही में मलिक परिवार ने एक व्लॉग शेयर किया, जिसमें उन्होंने खुलासा किया कि अरमान और कृतिका के बेटे जैद मलिक को रिकेट्स जैसी गंभीर बीमारी हो गई है। इस व्लॉग में जैद बहुत ज्यादा रो रहा है और कृतिका और पायल अपने बच्चे का ट्रीटमेंट करवा रही हैं। इसके बाद मलिक परिवार ने जैद की रिपोर्ट्स का व्लॉग भी शेयर किया है, जिसमें उन्होंने बच्चे की रिपोर्ट्स भी दिखाई है।

---खबर नीचे जारी है---

यह भी पढ़ें- Ranveer-Apoorva ने NCW से लिखित में मांगी माफी, पैनल ने दोहराया- गलत कंटेंट बर्दाश्त नहीं

First published on: Mar 07, 2025 04:12 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola