Vishal Pandey Parents In Weekend Ka Vaar: ‘बिग बॉस ओटीटी 3‘ में आज रात वीकेंड का वार काफी धमाकेदार होने वाला है। शो में विशाल पांडे के पेरेंट्स आने वाले हैं, जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। पेरेंट्स को देखते ही जहां विशाल फूट-फूटकर रोने लगते हैं, तो वहीं उनके पेरेंट्स अरमान मलिक की काफी क्लास लगाते हुए नजर आने वाले हैं। बता दें कि ये पूरा मामला जुड़ा हुआ है उस एक इंसिडेंट से जब अरमान ने विशाल को शो के अंदर थप्पड़ मार दिया था। इस हिंसा के लिए उन्हें सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल भी किया गया था। कई सेलेब्स भी उन्हें लताड़ लगाते हुए दिखे थे। वहीं काफी लोगों ने यह तक कह दिया था कि अरमान को तुरंत शो से बाहर कर देना चाहिए।
मेकर्स ने जारी किया लेटेस्ट प्रोमो
बता दें कि पिछले हफ्ते वीकेंड के वार में अरमान मलिक की पहली पत्नी पायल मलिक ने खुलासा किया था कि विशाल पांडे ने दूसरी पत्नी कृतिका के लिए कमेंट किया था कि ‘मुझे गिल्ट है लेकिन भाभी अच्छी लगती हैं।’ ये बात सुनकर अरमान तिलमिला गए थे और उन्होंने शो के नियम का उल्लंघन करते हुए विशाल को थप्पड़ मार दिया था। इसके बाद से घर के अंदर से लेकर बाहर तक का माहौल काफी गरमा गया था। वहीं अब विशाल पांडे के पेरेंट्स वीकेंड के वार में पहुंचे हैं, जहां उन्होंने अरमान मलिक की काफी क्लास लगाई है।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss OTT3: वो 5 कंटेस्टेंट कौन? जिनकी रणवीर शौरी ने की मिमिक्री, हंसी से लोटपोट हुए अनिल कपूर
अरमान मलिक की लगी क्लास
वीडियो में आप देख सकते हैं कि विशाल पांडे अपने पेरेंट्स को देखकर काफी इमोशनल हो जाते हैं। इसके बाद उनके पेरेंट्स कहते हैं कि ‘हमने आज तक अपने बेटे पर हाथ नहीं उठाया। आप विशाल के परिवार और दोस्तों से पूछो कि उसका कैरेक्टर कैसा है?’ ये सुनकर जैसे ही अरमान मलिक सफाई देने चलते हैं तभी विशाल के पापा कहते हैं कि उन्हें यूट्यूबर से कोई बात नहीं करनी है।
रवि किशन ने लगाई शिवानी की क्लास
उधर, शो में रवि किशन भी बतौर गेस्ट पहुंचे हैं, जहां वो शिवानी कुमारी की जमकर क्लास लगाते हुए नजर आए हैं। रवि शिवानी को उनकी ऊंची टोन के लिए टोकते हैं, जिस पर शिवानी रोते हुए कहती हैं कि वो अपने घर में भी ऐसे ही बात करती हैं। इसके बाद रवि किशन कहते हैं कि कोई भी भाषा और संस्कृति भारत में नहीं सिखाती है कि अपने आप को अपमानित करते हुए आगे बढ़ाओ। ये सुनकर शिवानी कुमारी फूट-फूटकर रोने लग जाती हैं।
किसका सफर आज शो से होगा खत्म?
कुल मिलाकर कहा जाए तो आज रात ‘बिग बॉस ओटीटी 3’ वीकेंड का वार काफी इंटरेस्टिंग होने वाला है। वहीं शो से एक कंटेस्टेंट का पत्ता कट जाएगा। घर से बेघर होने के लिए विशाल पांडे, लवकेश कटारिया, शिवानी कुमारी, अरमान मलिक और चंद्रिका दीक्षित नॉमिनेट हैं। ‘द खबरी’ की रिपोर्ट के मुताबिक, चंद्रिका दीक्षित आज रात घर से एलिमिनेट हो जाएंगी।
संबंधित खबरें
रश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
6 hrs ago'रामायण' के टिकट 2 लाख से ज्यादा बिके, रिलीज से 10 दिन पहले कमाए करोड़ों
6 hrs ago'शर्मनाक हरकत...', कॉन्सर्ट में शिल्पा राव संग हुई बदसलूकी पर भड़के पति
8 hrs agoअभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
9 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
10 hrs agoअनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया 'राधे-गोविंद' का जाप, वीडियो वायरल
11 hrs agoLIVE: अहान पांडे की 'बेपरवाह' का पोस्टर हुआ रिलीज
11 hrs ago'उड़ता तीर' की कमाई में तीसरे दिन आया उछाल, 'जेलर 2' का भी जानें हाल
11 hrs agoटाइगर श्रॉफ से पहले शूटर्स के निशाने पर थे आमिर खान?
12 hrs agoयूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines