Bigg Boss 20 Nominations: सलमान खान के रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ में आए दिन ट्विस्ट एंड टर्न्स देखने को मिल रहे हैं. लेटेस्ट एपिसोड में रोहित शेट्टी कंटेस्टेंट्स की क्लास लगाते नजर आए. इस वीकेंड का वार को सलमान खान की जगह रोहित शेट्टी ने होस्ट किया. इस दौरान रोहित शेट्टी ने कुछ कंटेस्टेंट्स की क्लास लगाई तो कुछ कंटेस्टेंट्स के गेम की तारीफ भी की. लेटेस्ट वीकेंड का वार में नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट्स में से मैरी कॉम घर से एविक्ट हो गई हैं. वहीं इस हफ्ते नॉमिनेट होने वाले कंटेस्टेंट्स के नाम भी सामने आ गए हैं. हालांकि अभी तक घर में कंटेस्टेंट्स के बीच नॉमिनेशन टास्क नहीं हुआ है, लेकिन इसके बाद भी नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट्स के नाम रिवील हो चुके हैं.
नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट्स
‘बिग बॉस’ की इनसाइड खबर देने वाले फैन पेज ‘बीबी तक’ के अनुसार इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए 6 कंटेस्टेंट्स नॉमिनेट हुए हैं. इनमें गुल्लू, कनिका मान, स्काउट ओपी, आसिफ खान, लवप्रीत गिल और आम्रपाली दुबे का नाम शामिल है. ये कंटेस्टेंट्स अपकमिंग एपिसोड में होने वाले नॉमिनेशन में घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट होने जा रहे हैं. हालांकि अभी तक नॉमिनेशन टास्क को शो में दिखाया नहीं गया है, लेकिन अपकमिंग एपिसोड में कंटेस्टेंट्स के बीच नॉमिनेशन टास्क देखने को मिलेगा.
वीकेंड का वार में हुआ धमाका
लेटेस्ट वीकेंड का वार को फिल्ममेकर रोहित शेट्टी ने होस्ट किया. इस दौरान रोहित शेट्टी कंटेस्टेंट्स की क्लास लगाते नजर आए. रोहित शेट्टी ने स्काउट ओपी और लव गिल के रिश्ते पर सवाल उठाते हुए उन्हें बाहर की दुनिया से रूबरू कराया. इसके साथ ही एपिसोड में स्काउट ओपी की गर्लफ्रेंड काशवी हीरानंदानी भी नजर आईं. काशवी ने स्काउट को लव गिल से दूर रहने की सलाह दी. सोशल मीडिया पर वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें काशवी स्काउट को समझाती नजर आ रही हैं. अब स्काउट ओपी और लव गिल के रिश्ते में भी दरार देखने को मिलेगी.
लेटेस्ट प्रोमो में दोस्ती हुई खत्म
वहीं मेकर्स ने नया प्रोमो जारी किया है, जिसमें लव गिल रोते हुए नजर आ रही हैं. वहीं लव रोते हुए स्काउट ओपी से भी अपनी दोस्ती को लेकर सवाल करती नजर आ रही हैं. स्काउट ओपी की गर्लफ्रेंड के आने के बाद से लव गिल और स्काउट के रिश्तों में दरार आ गई है. अब अपकमिंग एपिसोड में लव और स्काउट के बीच दोस्ती देखने को मिलती है या नहीं ये देखना दिलचस्प होगा. वहीं प्रोमो में स्काउट को आम्रपाली दुबे भी लव की साइड लेते हुए उन्हें समझाती दिखाई दीं.