'उड़ता तीर' की कमाई में तीसरे दिन आया उछाल, 11वें दिन भी 'जेलर 2' की नहीं रुकी रफ्तार

Box Office Collection: ‘उड़ता तीर’ और ‘जेलर 2’ सिनेमाघरों में छाई हुई है. दोनों फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर करोड़ों की कमाई कर मेकर्स को मालामाल कर दिया है. सोशल मीडिया पर भी दोनों फिल्मों को पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल रहा है. चलिए दोनों फिल्मों के कलेक्शन के बारे में डिटेल में जानते हैं.

udta teer jailer 2 box office collection

'उड़ता तीर' और 'जेलर 2' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (pic credit- imdb)

Box Office Collection: आयुष्मान खुराना और सारा अली खान स्टारर ‘उड़ता तीर’ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 3 दिन हो गए हैं. तीसरे दिन फिल्म की कमाई में उछाल देखने को मिला. 3 दिनों में करोड़ों की कमाई कर फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत की है. फिल्म को पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल रहा है. आयुष्मान खुराना और सारा अली खान की जोड़ी पर फैंस खूब प्यार लुटा रहे हैं. ये ही वजह है कि बीते रविवार को फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की. इसके साथ ही रजनीकांत की ‘जेलर 2’ ने भी 11वें दिन करोड़ों का कलेक्शन कर मेकर्स की चांदी-चांदी करा दी है. चलिए जानते हैं दोनों फिल्मों ने अब तक कितनी कमाई की है.

विज्ञापन

उड़ता तीर का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार ‘उड़ता तीर’ की कमाई में तीसरे दिन उछाल देखने को मिला. फिल्म ने तीसरे दिन 8.10 करोड़ का कलेक्शन किया. इसकी हिंदी ऑक्यूपेंसी 25% रही. वहीं शोज की बात करें तो तीसरे दिन फिल्म के शोज 6,020 रहे. भारत में फिल्म ने अब तक 19.45 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. वहीं फिल्म का भारतीय ग्रॉस कलेक्शन 23.08 करोड़ रहा. इसके साथ ही दुनियाभर में फिल्म ने अब तक 27.58 करोड़ की कमाई कर ली है. अपकमिंग दिनों में फिल्म की कमाई में और उछाल देखने को मिलने वाला है.

विज्ञापन

‘जेलर 2’ ने 700 करोड़ किए पार

वहीं दूसरी ओर रजनीकांत की ‘जेलर 2’ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 11 दिन हो गए हैं. फिल्म ने 11वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 25.70 करोड़ का कलेक्शन किया. इसकी ऑक्यूपेंसी 38.0% रही. वहीं शोज की बात करें तो फिल्म के शोज 11,954 रहे. भारत में फिल्मों ने 398.70 करोड़ का कलेक्शन किया. फिल्म का भारतीय ग्रॉस कलेक्शन 466.85 करोड़ रहा. वहीं दुनियाभर में फिल्म ने अब तक 710.35 करोड़ की कमाई कर ली है. ये फिल्म इस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की लिस्ट में शामिल हो गई है.

विज्ञापन

फिल्मों की स्टारकास्ट

रजनीकांत की ‘जेलर 2’ में विद्या बालन, मोहनलाल और मिथुन चक्रवर्ती लीड रोल में हैं. इन सभी सितारों ने कमाल की एक्टिंग कर ऑडियंस को खूब एंटरटेन किया है. वहीं फिल्म में ऋतिक रोशन और विजय सेतुपति का कैमियो भी देखने को मिला. इसके साथ ही ‘उड़ता तीर’ की बात करें तो इस फिल्म में आयुष्मान खुराना और सारा अली खान लीड रोल में हैं. इन दोनों सितारों की जोड़ी को फैंस खूब पसंद कर रही है. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ