खराब सेहत होने के बावजूद भी फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन बने बिग बी की ढाल
Amitabh Bachchan Health Update: अमिताभ बच्चन इन दिनों अपने घर पर अपनी सेहत का ख्याल रख रहे हैं और प्रोपर आराम कर रहे हैं. खराब सेहत के बाद भी बीते रविवार एक्टर अपने घर के बाहर अपने फैंस से रूबरू हुए. एक्टर की ढाल बनकर अभिषेक बच्चन भी उनके साथ नजर आए.
Amitabh Bachchan Health Update: सदी के महानायक अमिताभ बच्चन इन दिनों अपनी हेल्थ को लेकर चर्चाओं में बने हुए हैं. हाल ही में एक्टर ने एक्स पर पोस्ट शेयर करते हुए फैंस को बताया था कि उन्हें आराम करने की सलाह दी गई है. डॉक्टरों की सलाह के बाद एक्टर अपनी सेहत का ध्यान रख रहे हैं और घर में ही पूरी तरह से आराम कर रहे हैं. हर रविवार को एक्टर अपने घर ‘जलसा’ के बाहर फैंस से रूबरू होते हैं. बीते रविवार को भी अमिताभ बच्चन खराब सेहत के बावजूद भी फैंस से मिले और फैंस को बिल्कुल भी निराश नहीं किया. इस दौरान एक्टर के ढाल बनकर उनके बेटे अभिषेक बच्चन भी पीछे खड़े नजर आए. सोशल मीडिया पर फोटोज वायरल हो रहे हैं.
विज्ञापन
बिग बी ने फैंस को नहीं किया निराश
अमिताभ बच्चन अपने घर के बाहर फैंस का अभिवादन करते नजर आए. एक्टर ने हाथ हिलाकर फैंस को हैलो भी कहा. वहीं टाइट सिक्योरिटी और बेटे के प्रोटेक्शन में बिग बी ने अपने फैंस से मुलाकात की. डॉक्टरों ने एक्टर को प्रॉपर रेस्ट करने की सलाह दी है, लेकिन इसके बाद भी एक्टर ने अपने फैंस का ध्यान रखा और उन्हें बिल्कुल भी निराश नहीं होने दिया. अब सोशल मीडिया पर भी एक्टर के इस अंदाज की खूब तारीफ की जा रही है. वहीं अभिषेक बच्चन का केरिंग अंदाज भी फैंस को पसंद आ रहा है.
दरअसल बिग बी अपने एक्स अकाउंट पर अक्सर फैंस के लिए ब्लॉग शेयर करते हैं. लेकिन कुछ टाइम से एक्टर सोशल मीडिया पर कुछ पोस्ट नहीं कर रहे थे, जिसके बाद फैंस चिंता में आ गए थे. वहीं कुछ दिन पहले एक्टर ने पोस्ट शेयर करते हुए बताया कि डॉक्टरों की सलाह पर वो आराम कर रहे हैं. उन्हें प्रॉपर आराम करने की सलाह दी गई है, इसलिए वो सोशल मीडिया पर एक्टिव नहीं हैं. वहीं अब बीते दिन ‘जलसा’ के बाहर बिग बी को देखकर फैंस ने राहत की सांस ली. एक्टर टाइट सिक्योरिटी के साथ फैंस से रूबरू हुए.
बता दें कुछ दिन पहले ‘कौन बनेगा करोड़पति’ के एक एपिसोड में अमिताभ बच्चन ने बताया था कि सेट पर फिसलने के बाद उनके घुटने में चोट लग गई थी. उस एपिसोड में एक्टर ने बैठे-बैठे ही शूटिंग पूरी की. हालांकि एक्टर ने ये भी क्लियर किया था कि चिंता करने की बात नहीं है वो अपनी सेहत का ख्याल रख रहे हैं. वहीं अब एक्टर को देखकर फैंस को भी राहत मिली है कि अब एक्टर की तबीयत में सुधार है.