---विज्ञापन---

एंटरटेनमेंट

‘मंत्री जी से कॉल मत करवाओ…’, नए-नवेले सिंगर्स पर फूटा मशहूर म्यूजिक कंपोजर का गुस्सा; दे डाली चेतावनी

Music Composer Warning To New Singers: बॉलीवुड के मशहूर म्यूजिक कंपोजर का लेटेस्ट पोस्ट सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. इस पोस्ट में सिंगर नए-नवेले सिंगर्स को कड़ी चेतावनी देते नजर आ रहे हैं. चलिए आपको भी बताते हैं म्यूजिक कंपोजर ने क्या कुछ कहा?

Author Edited By : Himani sharma
Updated: Feb 10, 2026 07:58
Music Composer Warning To New Singers

Music Composer Warning To New Singers: मशहूर म्यूजिक कंपोजर ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर हाल ही में नए-नवेले सिंगर्स को आड़े हाथ लिया है. सोशल मीडिया पर म्यूजिक कंपोजर का पोस्ट काफी वायरल हो रहा है. इस पोस्ट में म्यूजिक कंपोजर नए सिंगर्स को चेतावनी देते हुए कह रहे हैं कि किसी भी मंत्री से उन्हें कॉल मत करवाओ. ये म्यूजिक कंपोजर कोई और नहीं बल्कि विशाल ददलानी हैं. हाल ही में विशाल ददलानी को अप्रोच करने के लिए किसी नए सिंगर ने राजनेता का सहारा लिया. चलिए आपको भी बताते हैं आखिर पूरा मामला क्या है?

नए सिंगर्स को लगाई फटकार

विशाल ददलानी को हाल ही में एक मंत्री का फोन आया था, जो किसी नए सिंगर की सिफारिश म्यूजिक कंपोजर से लगा रहा था. विशाल ददलानी ने अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट पर इसी घटना का जिक्र करते हुए नए सिंगर्स को ऐसी हरकत करने के लिए मना किया है. सोशल मीडिया पर म्यूजिक कंपोजर का ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है, फैंस भी उनकी इस पोस्ट को काफी पसंद कर रहे हैं.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: ‘वध 2’ vs ‘भाभीजी घर पर हैं’, बॉक्स ऑफिस पर किसने मारी बाजी, जानिए कमाई में कौन निकला आगे

पोस्ट किया शेयर

म्यूजिक कंपोजर और सिंगर ने अपनी पोस्ट में कहा, ‘नए सिंगर्स के लिए एक सलाह है. कृपया किसी मंत्री-जी या उनके सेक्रेटरी से मुझे फोन मत करवाओ. जो लोग कॉन्टैक्ट्स के सहारे आगे बढ़ने की कोशिश करते हैं, उनके लिए मेरे मन में बिल्कुल भी सम्मान नहीं है. जिस शख्स ने अभी ये कोशिश की थी, मंत्री-जी अब ब्लॉक हो चुके हैं और आप भी. अब चाहे आप कितने ही अच्छे सिंगर क्यों न हों, मुझे आपके साथ काम करने में कोई दिलचस्पी नहीं है. सॉरी.’

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: ‘O Romeo ’ पर नहीं लगेगी रोक, कोर्ट का आया बड़ा फैसला, जानिए रिलीज डेट

क्या बोले सिंगर?

विशाल ददलानी ने आगे कहा, ‘कृपया अपने टैलेंट पर भरोसा रखें, मेहनत करने के लिए तैयार रहें और धैर्य बनाए रखें. अगर आप सच में अच्छे हैं, तो आपका समय जरूर आएगा. सिफारिश के सहारे आगे बढ़ने की कोशिश न करें. ये पुरानी और बेकार सोच है और सबसे बड़ी बात, इससे यही लगता है कि आपको अपनी ही प्रतिभा पर भरोसा नहीं है.’ बता दे विशाल ददलानी इंडस्ट्री के जाने-माने म्यूजिक कंपोजर और सिंगर हैं. उन्होंने कई बेहतरीन गाने देकर इंडस्ट्री में अपना नाम बनाया है.

First published on: Feb 10, 2026 07:58 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.