Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

एंटरटेनमेंट

Virat Kohli-Anushka Sharma के बेटे Akaay ने नाम पर रिकॉर्ड दर्ज, 1 साल से पहले ही रचा इतिहास

Virat Kohli Anushka Sharma Son Akaay: अनुष्का शर्मा और विराट कोहली के बेटे ने जन्म के कुछ महीनों बाद ही एक रिकॉर्ड कायम कर लिया है। अब ये रिकॉर्ड क्या है चलिए जानते हैं?

Author
Edited By : Ishika Jain Updated: Dec 11, 2024 14:50
Virat Kohli Anushka Sharma Son Akaay
Virat Kohli Anushka Sharma Son Akaay

Virat Kohli Anushka Sharma Son Akaay: इस साल बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और उनके क्रिकेटर पति विराट कोहली अपने दूसरे बच्चे को लेकर सुर्खियों में छाए रहे। वामिका के बाद अनुष्का ने इस साल फरवरी में अपने दूसरे बच्चे को जन्म दिया था। अभी कपल का बेटा अकाय एक साल का भी नहीं हुआ है और उसने एक रिकॉर्ड सेट कर दिया है। अकाय बाकी स्टार किड्स पर भारी है, वो भी बिना फेस रिवील किए। इस बात का सबूत भी इंटरनेट पर सामने आ गया है। चलिए जानते हैं एक साल के होने से पहले ही अकाय ने कौन-सा रिकॉर्ड कायम कर लिया है।

अकाय ने नाम हुआ कौन-सा रिकॉर्ड?

दरअसल, अब गूगल की 2024 की टॉप 10 सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाले शब्दों के मतलब की लिस्ट सामने आई है। इस लिस्ट से पता चला है कि लोग किन शब्दों के मतलब जानने के लिए जिज्ञासु हैं। अब इस लिस्ट में एक नाम अकाय का भी है। यानी लोगों ने साल भर यही सर्च किया कि अकाय नाम का क्या मतलब है। बता दें, जब अनुष्का और विराट ने अपने बेटे के जन्म की अनाउंसमेंट की थी तो पोस्ट में उसका नाम भी रिवील किया था। ये नाम उससे पहले शायद ही किसी ने सुना होगा, ऐसे में लोग ये जानने के लिए बेहद क्यूरियस थे कि अकाय का मतलब क्या है?

---विज्ञापन---

क्या है अकाय का मतलब?

लोगों की इसी जिज्ञासा के कारण अकाय 2024 में टॉप 10 सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाले शब्दों के मतलब की लिस्ट में शामिल हो गए। आपको बता दें, अकाय एक हिंदी शब्द है, जिसका मूल तुर्की से है। संस्कृत में अकाय का मतलब होता है ‘कोई भी चीज जो काय के बिना हो’- जैसे रूप या शरीर। ये शब्द ‘काया’ से लिया गया है और इसका मतलब शरीर होता है। इस शब्द का मतलब जानने के चक्कर में अकाय शब्द अब और भी मशहूर हो गया है।

यह भी पढ़ें: Tajinder Bagga का पैंतरा काम आया, नहीं होंगे बेघर; इस कंटेस्टेंट का कटेगा पत्ता

अनुष्का और विराट के फैंस ने अकाय को किया पॉपुलर

जब से ये खबर बाहर आई है कि अकाय ने इस लिस्ट में एंट्री मार ली है, फैंस इस पर जमकर रिएक्ट कर रहे हैं। ये विराट और अनुष्का के फैंस का प्यार ही है जो अब अकाय को विरासत में मिल रहा है। आपको बता दें, आज तक इस कपल ने अपने बेटे का चेहरा फैंस को देखने का मौका नहीं दिया है। हालांकि, अनुष्का ने विराट के जन्मदिन पर अकाय की एक झलक जरूर दिखाई थी, जिसके बाद फैंस के बीच खुशी की लहर दौड़ गई थी।

First published on: Dec 11, 2024 02:50 PM

संबंधित खबरें