मुंबई: अभिनेता विजय देवरकोंडा (Vijay Deverakonda) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘लिगर’ (Liger Promotion) का प्रमोशन में व्यस्त हैं। इसी सिलसिले में वो अलग-अलग शहरों में पहुंच रहे हैं।

विज्ञापन

हाल ही में वो पटना पहुंचे, जहां उन्हें लोकप्रिय ‘Graduate Chaiwali’ के स्टॉल पर पहुंच सुबह की चाय की चुस्की लेते हुए देखा गया। प्रियंका गुप्ता, जो ‘Graduate Chaiwali’ के नाम से चाय की दुकान चलाती हैं, उन्होंने शायद ही कभी सोचा होगा कि सुपरस्टार विजय देवरकोंडा उनकी टी-स्टॉल पर पहुंचेंगे।

विज्ञापन

https://www.instagram.com/p/Cg6HZobLubh/?utm_source=ig_web_copy_link

शनिवार सुबह, 6 अगस्त को, विजया देवरकोंडा की अपकमिंग फिल्म ‘लाइगर’ का गाना ‘आफत’ रिलीज किया गया। बाद में उन्हें पटना के ‘Graduate Chaiwali’ की चाय की दुकान पर देखा गया।

विज्ञापन

https://www.instagram.com/reel/Cg6G7ENA7ZQ/?utm_source=ig_web_copy_link

विजय देवरकोंडा के अनूठे प्रमोशन जेस्चर से जुड़े कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल (Vijay Deverakonda Viral Video) हो रहे हैं, जिसमें लोगों द्वारा एक्टर का स्वागत करते हुए देखा जा सकता है। तस्वीरें सामने आते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गई हैं, जहां एक्टर को कुल्हड़ वाली चाय पीते हुए देखा गया। विजय को दुकान की ओनर प्रियंका गुप्ता के साथ बातचीत करते हुए भी देखा गया।

विज्ञापन

https://www.instagram.com/reel/Cg6BpZng2ek/?utm_source=ig_web_copy_link

बता दें कि अर्थशास्त्र में स्नातक प्रियंका गुप्ता ने अपनी डिग्री पूरी करने के बाद नौकरी पाने में विफल रहने के बाद एक चाय की दुकान खोली। 2019 में प्रियंका ग्रेजुएट हो गईं। लेकिन वह नौकरी हासिल करने में असमर्थ थीं, जिसके कारण उन्हें अन्य विकल्पों पर विचार करना पड़ा। उन्होंने पटना में महिला कॉलेज के पास अपनी चाय की दुकान खोलने का फैसला किया।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ