शाहरुख खान के साथ डेब्यू करने वाली वो हसीना, जो एक फिल्म के बाद हुई गायब, फिर भी करोड़ों की है मालकिन, पहचाना?

Bollywood Actress: बॉलीवुड की कई हसीनाएं ऐसी हैं, जिन्होंने शादी के बाद फिल्मों से दूरी बना ली, लेकिन हिंदी सिनेमा की एक एक्ट्रेस ऐसी भी हैं, जिन्होंने अपनी डेब्यू फिल्म के बाद ही एक्टिंग को अलविदा कह दिया था.

Gayatri Joshi

Gayatri Joshi. image credit- social media

Bollywood Actress: हिंदी सिनेमा में एक से बढ़कर एक हीरोइनें हैं, जिन्होंने अपने करियर में बड़े-बड़े स्टार्स के साथ काम किया है. आज हम आपको बॉलीवुड की उस एक्ट्रेस के बारे में बता रहे हैं, जिन्होंने शाहरुख खान के साथ डेब्यू किया था. इतना ही नहीं बल्कि अपनी इस पहली फिल्म के बाद वो किसी फिल्म में नजर ही नहीं आईं. आइए जानते हैं इनके बारे में कि ये कौन हैं?

विज्ञापन

शाहरुख खान के साथ किया था डेब्यू

दरअसल, हम जिनकी बात कर रहे हैं, वो कोई और नहीं बल्कि अभिनेत्री गायत्री जोशी हैं. साल 2004 में फिल्म ‘स्वदेश’ से शाहरुख खान के साथ डेब्यू करने वाली गायत्री की एक्टिंग को फिल्म में खूब सराहा गया था, लेकिन यह उनकी पहली और आखिरी फिल्म साबित हुई और इसके बाद वो कभी भी किसी फिल्म में नजर नहीं आईं.

विज्ञापन

फिल्मी दुनिया को कहा अलविदा

गायत्री ने फिल्मी दुनिया को अलविदा कह दिया और बॉलीवुड छोड़कर उन्होंने जाने-माने अरबपति बिजनेसमैन विकास ओबरॉय से शादी कर ली थी. उनके पास एक आलीशान महल जैसा घर है और वो हजारों करोड़ के ओबरॉय ग्रुप की मालकिन हैं. गायत्री के विकास ओबेरॉय की कुल संपत्ति 40,000 करोड़ ($4.5 बिलियन से अधिक) है.

भारत के सबसे अमीर अरबपतियों में से एक

इतना ही नहीं बल्कि फोर्ब्स और हुरुन रिच लिस्ट के अनुसार, वो भारत के सबसे अमीर अरबपतियों में से एक हैं. वहीं, अगर गायत्री की बात करें तो ऐसा नहीं है कि उन्होंने सिर्फ एक फिल्म में काम किया था. जी हां, एक्टिंग में आने से पहले उन्होंने गोदरेज, एलजी और हुंडई जैसे ब्रांडों के लिए मॉडलिंग की और कई विज्ञापनों में भी काम किया था.

विज्ञापन

फेमिना मिस इंडिया की फाइनलिस्ट

जानकारी की मानें तो गायत्री को लेकर कहा जाता है कि अब वो अपने पति के साथ उनके अरबों के रियल एस्टेट बिजनेस का काम देखती हैं. गायत्री को लेकर सबसे खास बात ये है कि वो साल 1999 में फेमिना मिस इंडिया की फाइनलिस्ट भी रह चुकी हैं और अब वो एक भारतीय पूर्व मॉडल, वीडियो जॉकी और अभिनेत्री के तौर पर जानी जाती हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ