Akshay Kumar की वो फिल्म, जो बॉक्स ऑफिस पर हुई फ्लॉप, पर ओटीटी पर आते ही छा गई थी मूवी

Akshay Kumar Film: बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार यानी अक्षय कुमार की एक फिल्म ऐसी है, जिसे थिएटर में लोगों ने भाव नहीं दिया, लेकिन ओटीटी पर इसे खूब पसंद किया गया था. आइए जानते हैं इस फिल्म के बारे में…

Khel Khel Mein

Khel Khel Mein. image credit- social media

Akshay Kumar Film: बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार यानी अक्षय कुमार हमेशा ही अपनी फिल्मों को लेकर चर्चा में बने रहते हैं. अक्षय की तमाम फिल्में ऐसी हैं, जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर बवाल काटा है. हालांकि, एक्टर की कई फिल्में ऐसी भी हैं, जो टिकट खिड़की पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई. आज हम आपको अक्षय की उस फिल्म के बारे में बता रहे हैं, जो भले ही थिएटर में फ्लॉप हो गई थी, लेकिन इस फिल्म को ओटीटी पर लोगों ने खूब पसंद किया था. आइए जानते हैं इसके बारे में…

विज्ञापन

अक्षय कुमार की फिल्म ‘खेल खेल में’

यहां हम जिस फिल्म की बात कर रहे हैं, वो कोई और नहीं बल्कि अक्षय कुमार की फिल्म ‘खेल खेल में’ है. भले ही ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर असफल रही थी, लेकिन ओटीटी पर ये टॉप ट्रेंडिंग फिल्मों में शुमार हो गई थी और इसे दर्शकों ने बेहद प्यार दिया था. ये फिल्म 2024 की हिंदी भाषा की कॉमेडी ड्रामा फिल्म है.

विज्ञापन

बड़े बजट में बनी थी फिल्म

फिल्म ‘खेल खेल में’, मुदस्सर अजीज द्वारा लिखित और निर्देशित है. बता दें कि ये साल 2016 की इतालवी फिल्म परफेक्ट स्ट्रेंजर्स की रीमेक है. साथ ही ये फिल्म टी-सीरीज फिल्म्स, वकाऊ फिल्म्स और व्हाइट वर्ल्ड प्रोडक्शंस द्वारा निर्मित है. वहीं, अगर इस फिल्म के बजट और कलेक्शन की बात करें तो इसे मोटे बजट में बनाया गया था.

फिल्म का कलेक्शन

अक्षय कुमार, तापसी पन्नू, वाणी कपूर, एमी विर्क और फरदीन खान की फिल्म ‘खेल खेल में’ का कुल बजट लगभग 100 करोड़ था और इसका वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन लगभग 54 करोड़ के करीब रहा था. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से फ्लॉप हुई थी, लेकिन जब ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर आई, तो इसे लोगों का खूब प्यार मिला था.

विज्ञापन

फिल्म की कहानी

वहीं, अगर फिल्म की कहानी की बात करें तो फिल्म ‘खेल खेल में’ की कहानी (2016 की इटैलियन फिल्म ‘परफेक्ट स्ट्रेंजर्स’ की रीमेक) सात दोस्तों और कपल्स के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक ग्रैंड इंडियन शादी में शामिल होने के लिए सभी दोस्त एक रात एक साथ मिलते हैं. पूरी कहानी को आप ओटीटी पर देख सकते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ