साउथ की वो फिल्म, जो आज भी मानी जाती है सबसे बड़ी हिट, 250 करोड़ में बनी इस मूवी ने किया था 1500 करोड़ से भी ज्यादा का कलेक्शन

Superhit South Film: साउथ की फिल्में जब बॉक्स ऑफिस पर आती हैं, तो बवाल काट देती हैं. आज हम आपको एक ऐसी ही फिल्म के बारे में बता रहे हैं. आइए जानते हैं कि आखिर ये कौन-सी फिल्म है?

Baahubali 2

Baahubali 2. image credit- social media

Superhit South Film: साउथ की फिल्मों का अपना एक अलग ही फैनबेस है. हालांकि, साउथ की कुछ फिल्में ऐसी हैं, जिन्हें हर कोई देखना पसंद करता है. आज हम आपको साउथ की सबसे बड़ी हिट फिल्म के बारे में बता रहे हैं, जिसने टिकट खिड़की पर बवाल ही काट दिया था. इस फिल्म को आज भी साउथ की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक माना जाता है. आइए जानते हैं कि आखिर ये कौन-सी फिल्म है?

विज्ञापन

फिल्म ‘बाहुबली 2’

ये कोई और नहीं बल्कि प्रभास की पॉपुलर फिल्म ‘बाहुबली 2’ है. साउथ की सबसे बड़ी और सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की बात हो और ‘बाहुबली 2’ का नाम ना आए. भला ऐसा कैसे हो सकता है? एस.एस. राजामौली की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘बाहुबली 2: द कन्क्लूजन’ की आज भी चर्चा होती है.

विज्ञापन

बजट और कलेक्शन

वहीं, अगर फिल्म के बजट और कलेक्शन की बात करें तो इस फिल्म को लगभग 250 करोड़ रुपये में बनाया गया था. साथ ही अगर इसके कलेक्शन की बात करें तो इसने दुनिया भर में 1,800 करोड़ रुपये से ज्यादा का ऐतिहासिक कलेक्शन किया था. ये फिल्म अलग-अलग ओटीटी प्लेटफॉर्म्स जैसे नेटफ्लिक्स, प्राइम वीडियो और जियोहॉटस्टार पर अलग-अलग भाषाओं में देखी जा सकती है.

फिल्म की कहानी

फिल्म की कहानी की बात करें तो इस फिल्म में दो भाइयों (बाहुबली और भल्लालदेव) के बीच की दुश्मनी, सत्ता के संघर्ष और बाहुबली के बेटे (शिवुडु) द्वारा अपने पिता की मौत का बदला लेने की महागाथा दिखाई गई है. फिल्म की कहानी दो हिस्सों में चलती है, जिन लोगों ने ये फिल्म देखी है, वो ये जानते ही होंगे, लेकिन जिन्होंने नहीं देखी है, वो ये जानने के लिए इस फिल्म के दोनों पार्ट्स को देख सकते हैं.

विज्ञापन

फिल्म की कास्ट

फिल्म की कास्ट की बात करें तो इस फिल्म में पॉपुलर एक्टर प्रभास ने अहम किरदार निभाया था. इसके अलावा फिल्म में राणा दग्गुबाती, अनुष्का शेट्टी, सत्यराज, राम्या कृष्णन, तमन्ना भाटिया, नासर और सुब्बाराजू जैसे कलाकार नजर आए हैं. ये फिल्म आज भी साउथ की बड़ी और हिट फिल्मों में शामिल है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ