4 महीनों से लगातार ओटीटी पर ट्रेंड कर रही एक्शन से भरी ये फिल्म, नहीं देखी तो तुरंत देख डालिए

OTT Trending Film: ओटीटी पर एक ऐसी फिल्म मौजूद है, जो चार महीने से लगातार ट्रेंड कर रही है. आइए जानते हैं इस फिल्म के बारे में कि आखिर ये कौन-सी फिल्म है, जो इतने लंबे समय से ट्रेंड में है?

Dhurandhar

Dhurandhar. image credit- social media

OTT Trending Film: ओटीटी पर हर हफ्ते नई-नई फिल्में और सीरीज रिलीज होती रहती हैं. ओटीटी पर जो भी फिल्में आती हैं, उन्हें दर्शकों का खूब प्यार मिलता है, लेकिन एक फिल्म ऐसी है, जो चार महीने पहले रिलीज हुई थी और अभी भी ओटीटी पर ट्रेंड कर रही है. अब हर किसी के मन में ये सवाल जरूर आएगा कि आखिर ये कौन-सी फिल्म है? तो आइए जानते हैं इसके बारे में…

विज्ञापन

रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’

हम जिस फिल्म की बात कर रहे हैं, वो कोई और नहीं बल्कि रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ है. जी हां, फिल्म ‘धुरंधर’ को ओटीटी पर रिलीज हुए चार महीने हो गए हैं, लेकिन ये फिल्म अभी भी ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर ट्रेंड कर रही है. ना सिर्फ फिल्म ‘धुरंधर’ बल्कि इस फिल्म का दूसरा पार्ट भी यानी ‘धुरंधर 2’ भी जल्द ओटीटी पर आने वाला है.

विज्ञापन

ओटीटी पर आए हुए 4 महीने

खास बात ये है कि फिल्म ‘धुरंधर’ को ओटीटी पर आए चार महीने हो गए हैं, लेकिन ये फिल्म अभी भी नौवें नंबर पर ट्रेंड कर रही है और दर्शकों को बेहद पसंद आ रही है. फिल्म के दूसरा पार्ट का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है. इस फिल्म में रणवीर सिंह के अलावा सारा अर्जुन, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर माधवन और राकेश बेदी जैसे कलाकार नजर आए हैं.

2025 के आखिर में थिएटर में हुई थी रिलीज

वहीं, अगर फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कमाल का परफॉर्म किया है और फिल्म के दोनों पार्ट ने ही शानदार कमाई की है. फिल्म ‘धुरंधर’ को दुनियाभर में खूब तारीफ मिली है. गौरतलब है कि फिल्म ‘धुरंधर’ 2025 के अंत में थिएटर रिलीज हुई थी.

विज्ञापन

चार महीने से टॉप 10 में शामिल

इस फिल्म को साल 2026 में जनवरी के आखिर में ओटीटी पर रिलीज किया गया था और तबसे ही ये फिल्म आज तक टॉप 10 में शामिल है. किसी भी फिल्म के लिए ओटीटी पर इतने लंबे समय तक लगातार ट्रेंड में रहना बड़ी बात है. अगर आपने भी अभी तक ये फिल्म नहीं देखी हैं, तो आप इसे ओटीटी पर देख सकते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ