Neeyat: बॉलीवुड एक्ट्रेस विद्या बालन लंबे समय से बड़े पर्दे से दूर है। हालांकि कोरोना काल में विद्या की फिल्में रिलीज हुई थी लेकिन उनका लुत्फ दर्शकों ने ओटीटी प्लेटफॉर्म पर उठाया है। एक्ट्रेस की फैन फॉलोइंग जबरदस्त है, यही वजह है कि फैंस उन्हें वापस वापस काम पर देखने के लिए बहुत ही उत्सुक हैं। अब बहुत जल्दी दर्शकों का इंतदार खत्म होने वाला है और वो बहुत जल्दी फिल्म ‘नीयत’ के जरिए बड़े पर्दे पर एंट्री करने वाली हैं। अब फिल्म की रिलीज डेट से भी पर्दा उठ गया है, अब बस दर्शकों को फिल्म का इंतजार है।
सस्पेंस और थ्रिलर से भरपूर है ‘नीयत’
ये तो सभी जानते हैं कि विद्या बालन, मल्टी टैलेंटेड एक्ट्रेस हैं, जिनकी एक्टिंग का लोहा सभी मानते हैं। बहुत जल्द एक्ट्रेस की फिल्म ‘नीयत’ सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। बात फिल्म की स्टोरी की करें तो वह एक मर्डर-मिस्ट्री है, जिसका निर्देशन अनु मेनन ने किया है। इससे पहले भी विद्या अनु की फिल्म ‘शंकुतला देवी’ में अपनी एक्टिंग का परिचय दे चुकी हैं। ‘नीयत’ की कहानी अनु, अद्वैत कला और गिरवानी ध्यानी ने लिखी है। दर्शकों का इंतजार खत्म करते हुए सस्पेंस और थ्रिलर से भरपूर फिल्म ‘नीयत’ सात जुलाई को सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है, जिसके लिए सभी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
ये भी पढ़ेंः Nandini Gupta: मिस इंडिया 2023 नंदिनी गुप्ता करने वाली हैं बॉलीवुड का रूख? इस फिल्म से करेंगी एंट्री
ये है ‘नीयत’ की कहानी
बात ‘नीयत’ की कहानी की करें तो इस फिल्म की कहानी एक मर्डर के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसके शक के दायरे में कई किरदार हैं। हालांकि, इस बात का सस्पेंस बरकरार है कि असली कातिल कौन है? ‘नीयत’ का जारी किया गया पोस्टर फैंस की बेसब्री को और भी ज्यादा बढ़ा रहा है। विद्या की हर फिल्म दर्शकों की उम्मीदों पर खरी उतरी है, अब सभी ने इस फिल्म से काफी उम्मीदें लगा रखी है। ये तो फिल्म के रिलीज होने के बाद ही पता चलेगा कि वो सभी की उम्मीदों पर कितनी खरी उतरती है।
ये भी पढ़ेंः Jeetendra: किसी फिल्म से कम नहीं बॉलीवुड के ‘जम्पिंग जैक’ की कहानी, ऐसे फ्लॉप होते-होते हुए हिट
नीयत’ की स्टारकास्ट
आपको बताते चलें कि ‘नीयत’ फिल्म की शूटिंग मई 2022 में यूके में शुरू हुई थी। इस बात की जानकारी विद्या बालन ने सोशल मीडिया पर एक मुहूर्त क्लैप वाली फोटो साझा करते हुए दी थी। इस पोस्ट के साथ एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा था, ‘अपने पसंदीदा लोगों में से कुछ के साथ हाल के दिनों में पढ़ी गई सबसे आकर्षक पटकथाओं में से एक की शूटिंग शुरू करने के लिए उत्साहित हूं।’बात फिल्म की स्टारकास्ट की करें तो इसमें विद्या बालन के अलावा नीरज काबी, राम कपूर, शहाणा गोस्वामी, शशांक अरोड़ा, अमृता पुरी, मीता वशिष्ठ और प्राजक्ता कोली जैसे सितारे भी अपनी शानदार एक्टिंग का परिचय देने वाले हैं।
ये भी पढ़ेंः मनोरंजन से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
तुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
28 mins ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
1 hr agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
2 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
4 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
4 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
5 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
6 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
7 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
23 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines