Jeetendra: किसी फिल्म से कम नहीं बॉलीवुड के 'जम्पिंग जैक' की कहानी, ऐसे फ्लॉप होते-होते हुए हिट

Jeetendra Love Story

Jeetendra Love Story

Jeetendra: बॉलीवुड में ‘जम्पिंग जैक’ के नाम से मशहूर हुए अभिनेता जितेंद्र अपने अभिनय के साथ-साथ शानदार व्यक्तित्व के लिए भी खूब जाने गए।

विज्ञापन

एक दौर में उनका स्टाइल काफी चर्चा में रहा कई एक्ट्रेस उनके अंदाज पर फिदा थीं। रिपोर्ट्स के मुताबिक जितेंद्र का नाम हेमा मालिनी, श्रीदेवी, जया प्रदा जैसी अभिनेत्रियों के साथ खूब जुड़ा, लेकिन उनकी शादी हुई अपनी बचपन की दोस्त शोभा कपूर के साथ।

विज्ञापन

कई एक्ट्रेस के साथ जितेंद्र कपूर के अफेयर रहे

फिल्म इंडस्ट्री में कई एक्ट्रेस के साथ जितेंद्र कपूर के अफेयर रहे, लेकिन उनकी जीवन संगिनी बनने का सौभाग्य शोभा कपूर को मिला। दोनों की लव स्टोरी काफी दिलचस्प है। दोनों बचपन से एक-दूसरे को जानते थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक शोभा कपूर जब 14 साल की थीं तो उन्हें जितेंद्र से प्यार हो गया था।

शोभा पर फेंके मूंगफली के दाने

जितेंद्र ने शोभा कपूर को पहली बार मुंबई के मरीन ड्राइव पर देखा और मूंगफली के दाने भी फेंके। 16 साल की उम्र में दोनों एक-दूसरे के साथ काफी समय बिताने लगे। जितेंद्र जब स्ट्रगल कर रहे थे तो शोभा ब्रिटिश एयरवेज में काम कर रही थीं। जॉब की वजह से शोभा को अक्सर विदेश में रहना पड़ता था और वो चाह कर भी जितेंद्र से नहीं मिल पा रही थीं।

विज्ञापन

हेमा मालिनी को दिल दे बैठे थे जितेंद्र कपूर 

रिपोर्ट्स के मुताबिक एक वक्त ऐसा आया कि जितेंद्र कपूर एक्ट्रेस हेमा मालिनी को दिल दे बैठे। यहां तक कि दोनों शादी भी करने वाले थे। कहा तो यह भी जाता है कि इस वजह से शोभा कपूर और जितेंद्र के रिश्ते में भी दरार आ गई थी। जितेंद्र-हेमा दोनों सितारे शादी करने वाले थे, लेकिन इस बीच शोभा कपूर को लेकर धर्मेंद्र शादी में पहुंच गए। काफी हंगामे के बाद हेमा मालिनी से जितेंद्र की शादी टूट गई।

‘बिदाई’ से खुल गई किस्मत

जितेंद्र से शादी करने के लिए शोभा कपूर ने अपनी जॉब तक छोड़ दी थी। इस कारण उन्हें आर्थिक तंगी का भी सामना करना पड़ा था। इंडस्ट्री में काफी स्ट्रगल करने के बाद जितेंद्र को फिल्म ‘बिदाई’ मिल गई। यह फिल्म सुपरहिट रही और जितेंद्र की किस्मत एक बार फिर खुल गई। जितेंद्र और शोभा कपूर की बेटी एकता कपूर फिल्म और टीवी सीरियल प्रोड्यूसर हैं। वहीं, उनके बेटे तुषार कपूर भी एक्टिंग की दुनिया में सक्रिय हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ