Vicky Kaushal Hot Kissing Scenes: बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘बैड न्यूज’ के लिए काफी सुर्खियों में हैं। फिल्म के ट्रेलर से लेकर गानों तक, ऑडियंस की ओर से गजब की अटेंशन इस फिल्म को मिल रही है। इसके अलावा जिसके चर्चे सबसे ज्यादा हो रहे हैं वो है विक्की कौशल और तृप्ति डिमरी के बोल्ड सीन, जो इस फिल्म के गाने तौबा-तौबा में भर-भरके देखने को मिल रहे हैं। हालांकि ये कोई पहली बार नहीं है जब विक्की कौशल ने पर्दे पर बोल्ड या किसिंग सीन किए हैं। विक्की इससे पहले भी कई बार अपनी एक्ट्रेस के साथ हॉटनेस का मीटर बढ़ा चुके हैं, फिर चाहें वो ‘मिर्जापुर’ की गोलू यानी श्वेता त्रिपाठी हों या फिर सैफ अली खान की लाडली सारा अली खान।
चलिए बात करते हैं विक्की कौशल के वो हॉट किसिंग सीन्स के बारे में जिन्होंने पर्दे पर लगाई आग।
1. तृप्ति डिमरी के साथ ‘बैड न्यूज’ में हॉट केमिस्ट्री
फिल्म ‘बैड न्यूज’ में विक्की कौशल और तृप्ति डिमरी के बीच गजब की केमिस्ट्री देखने को मिल रही है। फिल्म के गाने तौबा-तौबा रिलीज के बाद से ही चार्ट बस्टर में टॉप पर ट्रेंड कर रहा है वहीं इस गाने में विक्की कौशल और तृप्ति डिमरी के बीच किसिंग सीन भी काफी लाइमलाइट लूट रहा है। तृप्ति का हॉट अवतार और विक्की कौशल की किसिंग स्किल्स, दोनों ही इस गाने में एकदम गजब हैं।
2. विक्की-सारा के बीच स्मूच ने भी लूटी महफिल
फिल्म ‘जरा हटके जरा बचके’ में विक्की कौशल और सारा अली खान के बीच काफी हॉटनेस देखने को मिली। विक्की और सारा दोनों फिल्म में पति पत्नी के रोल में थे और पर्दे पर दोनों की खूबसूरत केमिस्ट्री ने दर्शकों को काफी इंप्रेस किया था।
Vicky Kaushal Hot Kissing Scenes
3. फिल्म ‘मसान’ में श्वेता त्रिपाठी के साथ विक्की का किस
सीरीज ‘मिर्जापुर’ में गोलू के किरदार के लिए जानी जाने वालीं एक्ट्रेस श्वेता त्रिपाठी के साथ भी विक्की कौशल काफी इंटीमेट सीन कर चुके हैं। विक्की कौशल ने साल 2015 में डेब्यू फिल्म ‘मसान’ में भी उन्होंने एक्ट्रेस श्वेता त्रिपाठी के साथ किसिंग सीन किया था। हालांकि ये विक्की की पहली ही फिल्म थी जिसमें उन्होंने शानदार परफॉर्मेंस दी थी। विक्की के किसिंग सीन ने काफी सुर्खियां बटोरी थीं।
Vicky Kaushal Hot Kissing Scenes
4. फिल्म ‘राजी’ में दिखी विक्की-आलिया के बीच किस
विक्की कौशल और आलिया भट्ट की सुपरहिट फिल्म ‘राजी’ में दोनों की शानदार एक्टिंग के लिए उन्हें काफी वाह-वाही मिली थी। इस फिल्म में विक्की आलिया के बीच किसिंग सीन भी बहुत अच्छे तरीके से फिल्माया गया था।
5. तापसी पन्नू और विक्की कौशल की पैशनेट किस
फिल्म ‘मनमर्जियां’ में एक्ट्रेस तापसी पन्नू के साथ विक्की कौशल ने काफी रोमांटिक अंदाज में लिप लॉक किया था। दोनों के इस सीन से फिल्म को काफी अटेंशन मिली थी। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भी ठीक-ठाक कमाई की थी।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss OTT 3: बिग बॉस के 5 बड़े फैसले जिनसे हुआ विवाद, 1 में तो आई लीगल नोटिस की नौबत
संबंधित खबरें
टीवी पर आएगी ‘धुरंधर द रिवेंज’, जानें कब और किस चैनल पर देख पाएंगे फिल्म
8 hrs agoरणबीर की ‘रामायण पार्ट 1’ का कितना होगा रनटाइम? रिलीज से पहले जान लें सबकुछ
9 hrs agoरणवीर शौरी को मिली जान से मारने की धमकी, CJP प्रोटेस्ट का किया था विरोध
11 hrs ago‘जेलर 2’ का कितना है बजट? रजनीकांत की फीस से लेकर रिलीज डेट तक जानें सबकुछ
11 hrs agoआयुष्मान की फिल्म 'उड़ता तीर' का दूसरा ट्रेलर हुआ आउट, जानें कब होगी रिलीज
12 hrs agoआरजे मिट्टे की यह सीरीज दुनियाभर में बनी नंबर 1, IMDb पर मिली 9.5 रेटिंग
13 hrs agoरजनीकांत की ‘जेलर 2’ ने एडवांस बुकिंग में की बंपर कमाई, जानें कब होगी रिलीज
14 hrs agoरणबीर कपूर की Ramayana का 'जटायु' पोस्टर हुआ रिलीज, कौन निभा रहा रोल?
17 hrs ago'गर्लफ्रेंड्स तो रही होंगी', आम्रपाली दुबे ने निरहुआ की लव लाइफ पर की बात
18 hrs agoकौन हैं आकृति अग्रवाल? जिन्होंने क्रिकेटर पृथ्वी शॉ संग की नई शुरुआत
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines