Bigg Boss OTT 3: बिग बॉस के 5 बड़े फैसले जिनसे हुआ विवाद, 1 में तो आई लीगल नोटिस की नौबत

Bigg Boss OTT 3: बिग बॉस ओटीटी 3 में हाल ही में अरमान मलिक ने विशाल पांडे को थप्पड़ मार दिया जिसके बाद काफी बवाल हुआ। अरमान मलिक को लोगों ने बाहर निकालने की मांग की लेकिन बावजूद इसके बिग बॉस ने उन्हें बाहर नहीं निकाला। ऐसे में आपको बताते हैं बिग बॉस के उन 5 फैसलों के बारे में जिनसे हुआ बहुत बड़ा विवाद।

Bigg Boss Controversies

Bigg Boss Controversies

Bigg Boss Controversies: बिग बॉस ओटीटी की शुरुआत से ही इस बार नए-नए ड्रामा देखने को मिल रहे हैं। एक से बढ़कर एक कंटेस्टेंट्स इस बार शो में नजर आ रहे हैं। हाल ही में बिग बॉस के इतिहास में पहली बार किसी कंटेस्टेंट ने सामने से दूसरे कंटेस्टेंट को थप्पड़ मारा है और उसे मेकर्स द्वारा बेघर ना करने का फैसला लिया गया है। बिग बॉस के इसी फैसले को लेकर बाहर काफी विवाद भी हो रहा है। चलिए ऐसे में आपको बताते हैं वो 5 बड़े फैसले जिसने काफी बवाल मचा दिया और लोगों ने बिग बॉस को जमकर ट्रोल किया गया।

विज्ञापन

1. अरमान मलिक

बिग बॉस ओटीटी 3 में हाल ही में कंटेस्टेंट विशाल पांडे को दूसरे कंटेस्टेंट अरमान मलिक ने जोरदार थप्पड़ लगा दिया। अरमान मलिक को विशाल पांडे पर उनकी वाइफ को लेकर गुस्सा आया था। दरअसल विशाल पांडे ने अरमान की पत्नी कृतिका मलिक को लेकर एक कंमेंट कर दिया था जिसे लेकर काफी बवाल मचा। इसके बाद गुस्से में आकर अरमान ने विशाल को चांटा मार दिया।

विज्ञापन

2. उमर रियाज

बिग बॉस 15 में आसिम रियास के भाई उमर रियाज के एविक्शन को लेकर भारी हंगामा हुआ था। उमर रियाज की प्रतीक सहजपाल से एक टास्क के दौरान लड़ाई हो गई थी जो कि इस हद तक बढ़ गई कि उमर ने प्रतीक को धक्का दे दिया था। इसके बाद बिग बॉस ने तुंरत एक्शन लेते हुए उमर रियाज को घर से बाहर कर दिया था। हालांकि बाहर फैंस ने उमर को बाहर निकालने पर काफी नाराजगी दिखाई थी।

विज्ञापन
Bigg Boss Controversies

Bigg Boss Controversies

3. स्वामी ओम

बिग बॉस 10 में कंटेस्टेंट स्वामी ओम ने भी घर में काफी विवाद पैदा किया था। स्वामी ओम ने एक टास्क के दौरान दूसरे कंटेस्टेंट्स रोहन मेहरा और बानी के ऊपर अपना पेशाब फेंक दिया था। स्वामी ओम की इस हरकत के बाद उन्हें बिग बॉस ने तुंरत घर से बाहर निकाला था। हालांकि बिग बॉस के इस फैसले से लोग ज्यादातर खुश ही हुए थे लेकिन इस फैसले से भी बड़ा विवाद खड़ा हो गया था।

विज्ञापन

4. तहलका भाई

बिग बॉस 17 में सनी आर्य यानी कि तहलका भाई ने भी दूसरे कंटेस्टेंट अभिषेक कुमार का कॉलर पकड़ लिया था, जिसे बिग बॉस ने हिंसा बताया था। इसके घटना के बाद होने वाले वीकेंड का वार पर मेकर्स द्वारा तहलका भाई को घर से बेघर कर दिया था। इसे लेकर भी जमकर विवाद हुआ था।

5. पुनीत सुपरस्टार

बिग बॉस ओटीटी 2 के शुरु होने के एक दिन बाद ही सोशल मीडिया स्टार पुनीत सुपरस्टार को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया था। दरअसल पुनीत घर में अंदर जाते ही घर के सामान को नुकसान पहुंचा रहे थे। बिग बॉस द्वारा बार-बार वॉर्निंग देने के बाद भी उनका व्यवहार जब नहीं बदला तो उन्हें मेकर्स ने बाहर निकाल लिया।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ