Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

एंटरटेनमेंट

‘वध 2’ vs ‘भाभीजी घर पर हैं’, बॉक्स ऑफिस पर किसने मारी बाजी, जानिए कमाई में कौन निकला आगे

बॉलीवुड की कई फिल्म इन दिनों सिनेमाघरों में अपना जलवा बिखेर रही है. लेकिन आज हम आपको इस खबर में 'वध 2' और 'भाभीजी घर हैं' कि कलेक्शन के बारे में बताएंगे. दरअसल, दोनों ही फिल्में 6 फरवरी को थिएटर में रिलीज की गई थी. चलिए जानते हैं इसके बारे में.

Author
Edited By : Shahzad Khan Updated: Feb 10, 2026 00:09
vadh 2 vs bhabhi ji ghar par hain
‘वध 2’ vs ‘भाभीजी घर पर हैं’, किसने की ज्यादा कमाई

6 फरवरी को ‘वध 2’ और ‘भाभीजा घर पर है’ फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. दोनों फिल्मों का रिलीज से से पहले काफी बज बना हुआ था. लेकिन सिनेमाघरों में कुछ खास पसंद नहीं किया जा रहा है. आप भी जानना चाहते है कि किसकी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर रही है. हालांकि, इन दिनों थिएटर में रानी मुखर्जी की फिल्म ‘मर्दानी 3’ और सनी देओल की फिल्म ‘बॉर्डर 2’ कमाई के रिकॉर्ड बना रही है. लेकिन आज हम आपको इस स्टोरी में ‘वध 2’ और ‘भाभीजी घर पर है’ के कलेक्शन के बारे में बताएंगे. चलिए जानते हैं इसके बारे में.

यह भी पढ़ें: सनी देओल की ‘लाहौर 1947’ से लेकर सलमान खान की ‘बैटल ऑफ गलवान’ तक, 15 अगस्त के मौके पर रिलीज होंगी ये 7 शानदार फिल्में

---विज्ञापन---

‘वध 2’ ने कितने का किया कलेक्शन

संजय मिश्रा और नीना गुप्ता की फिल्म ‘वध 2’ 6 फरवरी को थिएटर में रिलीज की गई थी. लेकिन उनकी फिल्मों को दर्शक कुछ खास पसंद नहीं कर रहे हैं. लेकिन फिल्म ने पहले दिन 0.5 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. वहीं फिल्म ने दूसरे दिन 0.85 करोड़ रुपये छापे थे. हालांकि फिल्म ने रविवार को 1 करोड़ रुपये का कारोबार किया था. ‘वध 2’ ने अब तक 2.35 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. आपको बता दें कि ‘वध 2’ एक सस्पेंस और इमोशन से भरी हुई फिल्म है.

यह भी पढ़ें: ‘O Romeo ’ पर नहीं लगेगी रोक, कोर्ट का आया बड़ा फैसला, जानिए रिलीज डेट

---विज्ञापन---

‘भाभीजी घर पर हैं’ ने कितने का कलेक्शन किया

भाभीजी घर हैं  फिल्म कि बात करें, तो इसे भी दर्शकों का मिलाजूला रिएक्शन मिल रहा है. दरअसल इस फिल्म ने पहले दिन 20 लाख रुपये का कलेक्शन किया था. वहीं फिल्म ने दूसरे दिन 35 लाख रुपये छापे. हालांकि फिल्म ने रविवार सिर्फ 32 लाख की ही कमाई कर पाई है. इसका मतलब साफ है कि फिल्म को दर्शक कुछ खास पसंद नहीं कर रहे है. इस फिल्म ने 3 दिन 0.87 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है.  आपको बता दें कि भाभीजी घर पर है पिछले 11 सालों से टीवी पर लोगों को खूब एंटरटेन कर रहा है. लेकिन भाभीजी घर पर है फिल्म को लोग पसंद नहीं कर रहे है. 

First published on: Feb 10, 2026 12:09 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.