Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

एंटरटेनमेंट

Vadh 2 या Bhabiji Ghar Par Hain… किसका कलेक्शन ज्यादा? जानें दोनों फिल्मों की अब तक की कमाई

Vadh 2 Bhabiji Ghar Par Hain BO Collection Day 5: नीना गुप्ता की 'वध 2' और आसिफ शेख की 'भाबीजी घर पर हैं' को रिलीज हुए 5 दिन हो गए हैं. दोनों फिल्मों की कमाई में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है. हालांकि सोशल मीडिया पर दोनों फिल्मों को फैंस का पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल रहा है.

Author
Edited By : Himani sharma Updated: Feb 11, 2026 06:53
Vadh 2 Bhabiji Ghar Par Hain BO Collection Day 5
'वध 2' और 'भाबीजी घर पर हैं' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

Vadh 2 Bhabiji Ghar Par Hain BO Collection Day 5: नीना गुप्ता और संजय मिश्रा की ‘वध 2’ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 5 दिन हो गए हैं. फिल्म ने जहां शुरुआती दिनों में अच्छी कमाई की. वहीं अब फिल्म की कमाई में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है. इसके साथ ही आसिफ शेख की ‘भाबीजी घर पर हैं’ को भी 5 दिन हो गए हैं और इसकी कमाई में भी गिरावट दिख रही है. नीना गुप्ता की फिल्म को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड थे, लेकिन ये आते ही फुस्स हो गई. चलिए आपको भी बताते हैं दोनों फिल्मों ने कितनी कमाई की है?

‘वध 2’ ने कितनी की कमाई?

Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार ‘वध 2’ ने 5वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 27 लाख की कमाई की. इसकी हिंदी ऑक्यूपेंसी 10.64% रही. वहीं शोज की बात करें तो सुबह के शो 4.97%, दोपहर के शो 11.85%, शाम के शो 10.73% और रात के शो 15.01% रहे. भारत में फिल्म ने अब तक 2.93 करोड़ की कमाई कर ली है. वहीं वर्ल्डवाइड ये कलेक्शन 3.14 करोड़ है. अपकमिंग वीकेंड पर फिल्म की कमाई में उछाल देखने को मिल सकता है.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Border 2-Mardaani 3 के कलेक्शन में उछाल, दोनों फिल्में कमाई के लिए लगा रही जोर

‘भाबीजी घर पर हैं’ का कलेक्शन

वहीं दूसरी ओर आसिफ शेख की ‘भाबीजी घर पर हैं’ की कमाई में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है. फिल्म ने 5वें दिन सिर्फ 17 लाख की ही कमाई की. भारत में अब तक फिल्म ने 1.19 करोड़ की ही कमाई की है. वहीं वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो दुनिया भर में फिल्म ने अब तक 1.35 करोड़ की ही कमाई की है. बता दें इस फिल्म को मशहूर टीवी सीरियल ‘भाबीजी घर पर हैं’ से बनाया गया है.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: 4 फिल्में, 4 दिग्गज… 2026 का सबसे बड़ा बॉक्स ऑफिस क्लैश, आमने-सामने होंगे साउथ-बॉलीवुड

ऑडियंस का मिल रहा अच्छा रिस्पॉन्स

नीना गुप्ता और संजय मिश्रा की ‘वध 2’ के पहले पार्ट ‘वध’ को ऑडियंस ने खूब पसंद किया था. इस फिल्म में एक मर्डर मिस्ट्री दिखाई गई थी, जो फैंस को काफी पसंद भी आई थी. वहीं फिल्म का पार्ट 2 भी थ्रिलर है. ऑडियंस को इस फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स दे रही है. साथ ही आसिफ शेख की ‘भाबीजी घर पर हैं’ मूवी से ज्यादा टीवी सीरियल को प्यार मिल चुका है.

First published on: Feb 11, 2026 06:30 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.