Chandrika Dixit: ‘बिग बॉस ओटीटी 3’ फेम ‘वड़ा पाव गर्ल’ यानी चंद्रिका दीक्षित बीते कुछ दिनों से लगातार सुर्खियों में छाई हुई हैं. सोशल मीडिया से लेकर खबरों के बाजार तक चंद्रिका की खूब चर्चा हो रही है. इस बीच अब चंद्रिका ने एक बार फिर से अपने पति पर धावा बोल दिया है. आइए जानते हैं कि आखिर चंद्रिका का क्या कहना है?
चंद्रिका ने क्या कहा?
दरअसल, चंद्रिका ने एक बार फिर पति के अफेयर्स के बारे में बात की है. सिद्धार्थ कनन संग बातचीत में चंद्रिका ने बात करते हुए कहा कि उनके पति युगम ने 2 महिलाओं के साथ मिलकर उन्हें चीट किया है. वड़ा पाव गर्ल ने खुद बताया कि उनके पति ने इसके बारे में उन्हें खुद जानकारी दी थी. हालांकि, मुझे ये नहीं पता कि उन्होंने ये गुस्से में बोला या कैसे बोला था?
मैं दो-दो औरतों के साथ अय्याशी- चंद्रिका
चंद्रिका ने बताया कि उसने कहा था कि हां, मैं दो-दो औरतों के साथ अय्याशी कर रहा हूं और तू छोड़ दे मुझे, तू मुझे छोड़ती क्यों नहीं है. मैं तुझसे अलग होना चाहता हूं, तो मैंने छोड़ दिया है. चंद्रिका ने आगे कहा कि उनके पति ने उन्हें खुद बताया था कि उनका 2 लड़कियों के साथ अफेयर है. हालांकि, वो दोनों में से किसी का भी नाम नहीं जानती हैं.
मैं अपने इंसान के बारे में- वड़ा पाव गर्ल
इसके आगे चंद्रिका ने कहा कि मैं भले ही लड़कियों के बारे में नहीं जानती, लेकिन मैं अपने इंसान के बारे में जानती हूं. मैं ये कहती थी कि उसकी बाइक के पीछे बैठने वाली मैं इकलौती बंदी थी, लेकिन ऐसा नहीं है. उन्होंने आगे कहा कि वो मेरा प्यार है और मैं ये नहीं कहूंगी कि वो प्यार था.
इमोशनल नजर आईं चंद्रिका
वड़ा पाव गर्ल ने कहा कि मैं उसकी लाइफ की सबसे पहली लड़की थी, जिसने उसका हाथ थामा था, जिससे वो अपनी हर एक बात शेयर करता था, लेकिन अचानक वो किसी और के साथ अपनी चीजें शेयर करने लगा था और उन लड़कियों से मेरे बारे में बातें कर रहा था. इस तरह चंद्रिका ये सब बताते हुए इमोशनल नजर आईं. इसके अलावा चंद्रिका का नाम भी सैफी नाम के शख्स से जुड़ रहा है.
यह भी पढ़ें- ‘मैं स्टेज पर थी और…’, Sunanda Sharma ने लाइव शो में हुई बदतमीजी पर दिया रिएक्शन, कह दी ये बात
संबंधित खबरें
आमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
1 day ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
1 day agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
1 day agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
1 day agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
2 days ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
2 days agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
2 days agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
2 days agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
2 days agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines