Us Isral Iran War: इजरायल और अमेरिका के ईरान बीच छिड़ी जंग का असर देश में देखने को मिल रहा है. इस वॉर के कारण कई देशों ने अपनी फ्लाइट्स कैंसिल कर दी हैं. ऐसे में कई पैसेंजर एयरपोर्ट पर ही फंसे रह गए हैं. वहीं इसी बीच बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस सोनल चौहान को भी इन मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है. उड़ाने रद्द होने के कारण एक्ट्रेस दुबई में ही फंसी रह गई हैं. वहीं अब एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट शेयर कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मदद की गुहार लगाई है. चलिए आपको भी बताते हैं एक्ट्रेस ने क्या कुछ कहा?
सोनल चौहान ने क्या कुछ कहा?
एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर करते हुए अपना हाल बताया. एक्ट्रेस ने पोस्ट में लिखा, 'माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी, मैं इस समय दुबई में फंसी हुई हूं. उड़ानें रद्द हो गई हैं और भारत लौटेने का कोई साफ रास्ता नहीं है. मैं सरकार से निवेदन करती हूं कि मुझे सुरक्षित तरीके से घर वापस आने के लिए मार्गदर्शन और मदद दी जाए. इस मुश्किल समय में किसी भी तरह की सहायता के लिए मैं आभारी रहूंगी.'
यह भी पढ़ें: ‘राजा था, राजा हूं…’, राजपाल यादव ने गिनवाए 1200 करोड़ के प्रोजेक्ट्स; शिकायतकर्ता की खोली पोल
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ पोस्ट
सोनल चौहान का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. फैंस को भी एक्ट्रेस की चिंता होने लगी है. वहीं बता दें सोनल चौहान के अलावा भी कई ऐसे भारतीय हैं जो दुबई एयरपोर्ट पर फंसे हुए हैं और फ्लाइट्स के दोबारा चलने का इंतजार कर रहे हैं. वहीं सोशल मीडिया पर भी चारों तरफ इजरायल और इरान के हमले की बातें ही हो रही हैं और देश में भी टेंशन बढ़ गई है.
यह भी पढ़ें: रश्मिका मंदाना-विजय देवरकोंडा शादी के बाद फैंस का कराएंगे मुंह मीठा, 16 मंदिरों और 21 शहरों में बांटेंगे मिठाई
इन फिल्मों में आ चुकीं नजर
वहीं सोनल चौहान 'लिजेंड', '3जी', 'साइज जीरो', 'बुड्ढा होगा तेरा बाप', 'पलटन', 'रूलर', 'डिक्टेटर', 'द पावर', 'द घोस्ट' और 'आदिपुरुष' जैसी फिल्में कर चुकी हैं. बता दें दो बार ओलंपिक पदक जीत चुकीं पीवी सिंधु भी इसी मुश्किल में फंस गई हैं. वो दुबई एयरपोर्ट पर अटकी हुई हैं. सिंधु ने इंस्टाग्राम के जरिए वहां की अफरा-तफरी की झलक भी साझा की और लिखा कि अगली सूचना तक सभी उड़ानें रोक दी गई हैं.
Us Isral Iran War: इजरायल और अमेरिका के ईरान बीच छिड़ी जंग का असर देश में देखने को मिल रहा है. इस वॉर के कारण कई देशों ने अपनी फ्लाइट्स कैंसिल कर दी हैं. ऐसे में कई पैसेंजर एयरपोर्ट पर ही फंसे रह गए हैं. वहीं इसी बीच बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस सोनल चौहान को भी इन मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है. उड़ाने रद्द होने के कारण एक्ट्रेस दुबई में ही फंसी रह गई हैं. वहीं अब एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट शेयर कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मदद की गुहार लगाई है. चलिए आपको भी बताते हैं एक्ट्रेस ने क्या कुछ कहा?
सोनल चौहान ने क्या कुछ कहा?
एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर करते हुए अपना हाल बताया. एक्ट्रेस ने पोस्ट में लिखा, ‘माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी, मैं इस समय दुबई में फंसी हुई हूं. उड़ानें रद्द हो गई हैं और भारत लौटेने का कोई साफ रास्ता नहीं है. मैं सरकार से निवेदन करती हूं कि मुझे सुरक्षित तरीके से घर वापस आने के लिए मार्गदर्शन और मदद दी जाए. इस मुश्किल समय में किसी भी तरह की सहायता के लिए मैं आभारी रहूंगी.’
यह भी पढ़ें: ‘राजा था, राजा हूं…’, राजपाल यादव ने गिनवाए 1200 करोड़ के प्रोजेक्ट्स; शिकायतकर्ता की खोली पोल
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ पोस्ट
सोनल चौहान का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. फैंस को भी एक्ट्रेस की चिंता होने लगी है. वहीं बता दें सोनल चौहान के अलावा भी कई ऐसे भारतीय हैं जो दुबई एयरपोर्ट पर फंसे हुए हैं और फ्लाइट्स के दोबारा चलने का इंतजार कर रहे हैं. वहीं सोशल मीडिया पर भी चारों तरफ इजरायल और इरान के हमले की बातें ही हो रही हैं और देश में भी टेंशन बढ़ गई है.
यह भी पढ़ें: रश्मिका मंदाना-विजय देवरकोंडा शादी के बाद फैंस का कराएंगे मुंह मीठा, 16 मंदिरों और 21 शहरों में बांटेंगे मिठाई
इन फिल्मों में आ चुकीं नजर
वहीं सोनल चौहान ‘लिजेंड’, ‘3जी’, ‘साइज जीरो’, ‘बुड्ढा होगा तेरा बाप’, ‘पलटन’, ‘रूलर’, ‘डिक्टेटर’, ‘द पावर’, ‘द घोस्ट’ और ‘आदिपुरुष’ जैसी फिल्में कर चुकी हैं. बता दें दो बार ओलंपिक पदक जीत चुकीं पीवी सिंधु भी इसी मुश्किल में फंस गई हैं. वो दुबई एयरपोर्ट पर अटकी हुई हैं. सिंधु ने इंस्टाग्राम के जरिए वहां की अफरा-तफरी की झलक भी साझा की और लिखा कि अगली सूचना तक सभी उड़ानें रोक दी गई हैं.