'राजा था, राजा हूं…', राजपाल यादव ने गिनवाए 1200 करोड़ के प्रोजेक्ट्स; शिकायतकर्ता की खोली पोल

राजपाल यादव ने हाल ही में प्रेस कॉन्फ्रेंस की है और साथ ही अपने केस के बारे में भी डिटेल में बताया. सोशल मीडिया पर अब राजपाल यादव का ये बयान काफी वायरल हो रहा है. वहीं राजपाल यादव ने अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स पर भी बात की.

Rajpal Yadav
विज्ञापन

Rajpal Yadav: बॉलीवुड एक्टर राजपाल यादव इन दिनों चर्चाओं में आए हुए हैं. तिहाड़ जेल से वापस आने के बाद एक्टर ने हाल ही में प्रेस कॉन्फ्रेंस रखी और यहां उन्होंने अपने केस के बारे में डिटेल में बताया. साथ ही एक्टर ने ये भी बताया कि अपकमिंग 7 सालों के लिए उनके पास कई प्रोजेक्ट्स हैं और उन्हें पैसों की कमी भी नहीं है. इसके साथ ही राजपाल यादव का साथ जिन लोगों ने दिया एक्टर ने उन सभी को शुक्रिया भी कहा. सोशल मीडिया पर एक्टर का बयान काफी वायरल हो रहा है. चलिए आपको भी बताते हैं राजपाल यादव ने क्या कुछ कहा?

केस पर की बात

राजपाल यादव ने बताया कि बिजनेसमैन माधव गोपाल अग्रवाल ने उनकी 2010 की फिल्म ‘अता पता लापता’ में 5 करोड़ रुपये लगाए थे. ये राजपाल यादव की बतौर डायरेक्टर पहली फिल्म थी, जो फ्लॉप हो गई. राजपाल के वकील भास्कर के मुताबिक, रकम पर ब्याज जुड़ने से यह बढ़कर 10.40 करोड़ रुपये हो गई. उनका कहना है कि शिकायतकर्ता राजपाल को जेल भेजना चाहते हैं. वकील ने यह भी दावा किया कि उन्होंने जमानत की रकम और प्रॉपर्टी के कागज लेने से भी इनकार कर दिया था.

विज्ञापन

एक्टर ने गिनवाए अपकमिंग प्रोजेक्ट्स

एक्टर के वकील ने आगे कहा कि अगर शिकायतकर्ता पहले ही सारी राशि ले लेता तो ये केस 2018 में ही बंद हो जाता. वो हमेशा से राजपाल यादव को जेल पहुंचाना चाहते थे. वहीं दूसरी ओर राजपाल यादव ने भी कहा कि जब प्रोड्यूसर आर्थिक तंगी से जूझ रहे थे तो मैंने उनकी फिल्मों में फ्री में काम किया है. मेरे पास आने वाले 7 सालों में 1200 करोड़ रुपये का काम है. मेरे पास 10 फिल्में लाइन में हैं. अभी ‘भूत बंगला’ रिलीज होने जा रही है और इसके बाद मैं ‘वेलकम टू द जंगल’ में नजर आने वाला हूं.

विज्ञापन

सपोर्ट करने वालों को कहा- शुक्रिया

वहीं एक्टर ने आगे कहा कि इस दौरान मुझे जिसने सपोर्ट किया मैं उन सभी का शुक्रिया अदा करना चाहता हूं. कुछ लोग ऐसे भी है जो फेमस भी नहीं हैं और उन्होंने भी मेरी मदद की. इससे ये पता चलता है कि ये सभी मेरी बैकबोन है. मैं बस राजा की तरह जीना चाहता हूं और एक मजदूर की तरह काम करना चाहता हूं. मैं राजा था, राजा हूं और राजा ही राजपाल रहूंगा. राजा तो राजा होता है चाहे जेल में हो या कहीं और. इसके साथ ही एक्टर के वकील ने कहा कि शिकायतकर्ता ने ये भी कहा था कि अगर तुमने हमें 10.40 करोड़ रुपये नहीं भेजे तो तुम्हारा एक-एक इंच बिकवा दूंगा. उसकी हमारे पास रिकॉर्डिंग नहीं है, वरना हम आपको भी सुनाते.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ