Urfi Javed का Instagram जल्द होने वाला है बंद, फैशन दीवा ने की नए अकाउंट को फॉलो करने की रिक्वेस्ट

Urfi Javed: उर्फी जावेद ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट को शेयर करते हुए फैशन दीवा ने जो कैप्शन दिया है, उससे सभी हैरान है।

Urfi Javed

instagram

Urfi Javed: अक्सर अपने फैशन से लोगों का दिमाग हिलाने वाली उर्फी जावेद (Urfi Javed) सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती है। उर्फी हमेशा कुछ ना कुछ नया कारनामा करती रहती हैं, जिसके वजह से वो इंटरनेट पर छाई रहती है।

विज्ञापन

अब उर्फी ने कहा है कि उनका इंस्टाग्राम अकाउंट जल्द बंद होने वाला है और आप मेरा नया अकाउंट फॉलो कर लें। जी हां, आपने बिल्कुल सही पढ़ा… आइए जानते हैं पूरा मामला क्या है?

विज्ञापन
Urfi Javed

instagram

विज्ञापन

क्या बंद हो जाएगा Urfi Javed का Instagram? 

दरअसल, उर्फी जावेद ने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी साझा की है। फैशन दीवा ने इस पोस्ट में एक स्क्रीनशॉट शेयर किया है, जिसमें लिखा है एन अनएक्सपेक्टेड एरर। इस स्क्रीनशॉट को साझा करते हुए उर्फी ने कैप्शन में लिखा है कि मेरे अकाउंट में एक बड़ा गिल्च है। मेटा इसे ठीक करने की कोशिश कर रहा है, लेकिन हो सकता है कि जल्द ही मेरा अकाउंट बंद हो जाए। इसलिए मैं यहां बचे अपने टाइम को एंजॉय कर रही हूं।

https://www.instagram.com/p/C05yYlxIf_v/?img_index=1

विज्ञापन

उर्फी ने की नए अकाउंट को फॉलो करने की रिक्वेस्ट

इतना ही नहीं बल्कि उर्फी ने अपने इंस्टा पर एक और स्टोरी शेयर की है, जिसमें उन्होंने एक पेट के साथ अपनी फोटो शेयर की है। साथ ही कैप्शन में लिखा है कि @uorfi_ ये अकाउंट फॉलो कर लो गाइज। वहीं, उर्फी ने आज भी अपने नए लुक की फोटो शेयर की है, जो हर बार की तरह इस बार भी अलग है। इन फोटोज को शेयर करते हुए उर्फी ने कैप्शन में लिखा है कि जल्द ही अपना अकाउंट डिलीट कर दूंगी।

Urfi Javed new instagram

instagram

विज्ञापन

यूजर्स कर रहे ऐसे कमेंट्स

उर्फी के नए पोस्ट पर यूजर्स भी जमकर रिएक्ट कर रहे हैं। एक यूजर ने इस पर कमेंट करते हुए लिखा कि धरती का सबसे अजीब प्राणी। दूसरे यूजर ने लिखा कि यह तस्वीर किसी मैगजीन का फ्रंट कवर फोटो होना चाहिए,,, Fireeeee। तीसरे यूजर ने लिखा कि बहुत सुंदर। इस तरह के कमेंट्स अब यूजर उर्फी के पोस्ट पर कर रहे हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ