Peddi First Day Collection: तेलुगु सुपरस्टार राम चरण स्टारर फिल्म ‘पेद्दी’ आज यानी 04 जून को सिनेमाघरों में रिलीज कर दी गई है. यह फिल्म दर्शकों को काफी ज्यादा पसंद आ रही है. यह एक स्पोर्ट ड्रामा मूवी है. फिल्म का पहला शो सुबह 7 बजे के करीब शूरु किया था. राम चरण की फिल्म पेद्दी की हर तरफ जमकर तारीफ की जा रही है. ऐसे में एक्टर के फैंस यह जानना चाहते हैं कि फिल्म ने पहले दिन कितने का कारोबार किया है. अगर आप भी राम चरण की फिल्म का कलेक्शन जानना चाहते हैं, तो यह खबर आपके बड़े काम आ सकती है. दरअसल, हम आपको एक्टर की फिल्म के कलेक्शन के बारे में बताएंगे.
‘पेद्दी’ ने पहले दिन कितने का किया कलेक्शन
राम चरण की फिल्म ‘पेद्दी’ को लेकर दर्शकों काफी एक्टसाइटेड नजर आ रहे है. आपको बता दें कि फिल्म पेद्दी को रिलीज करने से पहले इसका पेड प्रीव्यू रखा या था, जिसमे फिल्म ने 18.50 करोड़ रुपये का कारोबार किया था. सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार फिल्म ने पहले दिन खबर लिखे जाने तक 38.93 करोड़ रुपये का कारोबार किया है. फिल्म ने दो दिनों में 57.43 करोड़ रुपये का कारोबार किया था. इस मूवी में राम चरण के साथ जाहन्वी कपूर, विजय सेतुपति और दिव्येंदु ने अहम किरदार किया था.
‘पेद्दी’ मूवी ने किस भाषा में किया ज्यादा कारोबार
‘पेद्दी’ फिल्म ने पहले दिन 38.93 करोड़ रुपये का कारोबार किया है. बता दें कि फिल्म ने तेलुगु भाषा में 35.51 करोड़, हिंदी भाषा में- 2.65 करोड़ रुपये, कन्नड़ भाषा में 0.22 करोड़ रुपये. वहीं तमिल भाषा में 0.47 करोड़ और मलयालम- 0.08 करोड़ रुपये का कारोबार किया है. आपको बता दें कि पेद्दी फिल्म रिलीज होते ही छा गई है. सोशल मीडिया पर राम चरण की फिल्म पेद्दी की खूब चर्चा हो रही है. इस मूवी को राम चरण के फैंस काफी पसंद आ रही है.