बॉलीवुड की वो पॉपुलर जोड़ी, जिसने 7 साल से नहीं किया साथ काम, कभी दी थी लगातार 3 सुपरहिट फिल्में

Bollywood Popular on-screen Couple: बॉलीवुड की कई जोड़ियां ऐसी हैं, जिन्होंने पर्दे पर धमाल मचाया है, लेकिन लंबे समय से वो साथ नजर नहीं आए हैं. आज हम आपको एक ऐसी ही पर्दे की पॉपुलर जोड़ी के बारे में बता रहे हैं.

Popular on screen Couple

Popular on screen Couple. image credit- social media

Bollywood Popular on-screen Couple: बॉलीवुड के कई ऐसे ऑनस्क्रीन कपल हैं, जिन्होंने पर्दे पर आते ही बवाल काट दिया. ना सिर्फ अपने काम बल्कि केमिस्ट्री से भी इन कपल्स ने दर्शकों के दिलों में भी अपनी जगह बनाई. आज हम आपको हिंदी सिनेमा की उस जोड़ी के बारे में बता रहे हैं, जिन्होंने सात साल से एक साथ काम नहीं किया, लेकिन वो समय ऐसा था, जब उन्होंने तीन-तीन हिट फिल्में दी थीं. आइए जानते हैं कि आखिर यहां पर्दे की किस जोड़ी की बात हो रही है.

विज्ञापन

एक साथ की करियर की शुरुआत

हम जिनकी बात कर रहे हैं, वो कोई और नहीं बल्कि बॉलीवुड के वो स्टारकिड्स हैं, जिन्होंने एक साथ अपने करियर की शुरुआत की थी. जी हां, साल 2012 में दोनों ने फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ से एक्टिंग की दुनिया में एंट्री की थी. ये जोड़ी लोगों को इतनी पसंद आई कि आज भी बहुत लोगों की फेवरेट है. हालांकि, दोनों ने सिर्फ चार फिल्मों में साथ काम किया है.

विज्ञापन

आलिया-वरुण की केमिस्ट्री

करण जौहर ने फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ से आलिया, वरुण और सिद्धार्थ मल्होत्रा को लॉन्च किया था. हालांकि, फिल्म में आलिया-वरुण की केमिस्ट्री को लोगों ने बेहद प्यार दिया था. इस फिल्म को करीब 59 करोड़ के बजट में बनाया गया था. वहीं, अगर इसके कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने दुनियाभर में 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई की थी.

फिल्म ‘हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया’

इसके अलावा वरुण धवन और आलिया भट्ट फिल्म ‘हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया’ में भी नजर आए थे. साल 2014 में रिलीज हुई ये फिल्म एक जबरदस्त रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है. साथ ही फिल्म ‘बद्रीनाथ की दुल्हनिया’ भी वरुण और आलिया की शानदार फिल्मों में से एक मानी जाती है, जिसे लोगों ने बेहद पसंद किया था.

विज्ञापन

फिल्म ‘कलंक’ में आखिर बार साथ दिखे

साथ ही इस जोड़ी ने आखिरी फिल्म ‘कलंक’ साथ में थी, जो एक सुपरफ्लॉप मूवी रही थी. इस फिल्म के बाद आलिया और वरुण किसी फिल्म में साथ नजर नहीं आए. ये दोनों की साथ में आखिरी फिल्म थी. साल 2019 के बाद से आलिया भट्ट और वरुण धवन ने साथ में फिल्म नहीं की है. हालांकि, फैंस इस जोड़ी को फिर से पर्दे पर देखना चाहते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ