Aamir Khan ने खुद कन्फर्म की अपनी शादी, जानें कब और कैसे गौरी को बनाएंगे अपनी दुल्हन
बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान ने अपनी तीसरी शादी को लेकर चल रही अटकलों पर चुप्पी तोड़ी है और शादी की डेट कन्फर्म कर दी है. आमिर खान और गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे थे. लेकिन अब दोनों जल्द शादी करने वाले हैं. चलिए जानते हैं इसके बारे में.
बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान और गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट एक दूसरे को काफी लंबे समय से डेट कर रहे थें. हालांकि अब आमिर और गौरी 5 जुलाई को शादी के बंधन में बंधने वाले हैं. बता दें कि गौरी एक्टर की तीसरी पत्नी बनेंगी. सुपरस्टार आमिर खान ने इसकी जानकारी Variety India के साथ एक बातचीत में बताया कि फिलहाल में अभी “मैं अभी US में मौजूद हुं. शादी की खबर सच है, मै 5 जुलाई को शादी करने वाला हुं. आमिर खान ने साफ किया है कि शादी हमारे लिए तत्काल प्राथमिकता नहीं है. एक्टर ने कहा, हम अपने नए घर में रह कर काफी खुश है.
आमिर खान अपनी तीसरी शादी 5 जुलाई, 2026 को अपने मुंबई वाले घर करेंगे. इस शादी में बेहद करीबी लोगों को ही इंवाइटेड किया जाएगा. दरअसल, एक्टर यह एक रजिस्टर्ड मैरिज (Registered Marriage) करने वाले हैं.
आमिर खान ने यह भी कहा, यह सच है. अब हम दोनों को लगता है कि हम अपने रिश्ते को आगे बढ़ाने के लिए तैयार हैं,’ जिंदगी के इस नए सफर के बारे में बात करते हुए आमिर ने कहा कि उन्हें गौरी के साथ बहुत सुकून मिलता है और वे उनके प्रति पूरी तरह वफादार हैं. सुपरस्टार आमिर ने यह भी कहा कि वह मन ही मन पहले ही गौरी को अपनी पत्नी मान चुके हैं और अब शादी करना उनके रिश्ते का एक आसान और सही कदम है. उन्होंने आगे यह भी कहा, ‘मैं बहुत शांत महसूस कर रहा हूँ. मैं और गौरी एक-दूसरे के लिए बहुत सीरियस हैं. हम पार्टनर हैं और हमेशा साथ रहते हैं. अपने दिल में, मैं पहले से ही उनसे शादी कर चुका हूं.’
सुपरस्टार आमिर खान साल 2025 में अपने 60 वें जन्मदिन पर गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट को लोगों के सामने लेकर आए थे और फैंस को हैरान कर दिया था. एक्टर ने मुंबई में रिपोर्ट्स के साथ बातचीत करते हुए अपने रिश्ते को कंफर्म किया था. बता दें कि आमिर खान और गौरी 25 सालों से एक दूसरे को जानते है. आमिर खान ने कहा, हमारी मुलाकात अचानक हुई थी और फिर हमारी बातें शुरू हुई और सब कुछ खुद व खुद होता चला गया. वहीं गौरी ने यह भी बताया कि उनका छह साल का बेटा भा है.