बॉक्स ऑफिस से छूटने लगी Animal की पकड़, तो Sam Bahadur की कमाई में आया उछाल
Animal-Sam Bahadur Box Office Collection Day 15: फिल्म ‘एनिमल’ और ‘सैम बहादुर’ को रिलीज हुए 15 दिन हो गए हैं।
Edited By Nancy Tomar

Edited By Nancy Tomar

Animal-Sam Bahadur Box Office Collection Day 15: रणबीर कपूर की फिल्म ‘एनिमल’ और विक्की कौशल की फिल्म ‘सैम बहादुर’ ने इन दिनों सिनेमाघरों में अपनी पकड़ बना रखी है। दोनों ही फिल्में अपने-अपने हिसाब से कमाई कर रही है।
साथ ही दोनों फिल्मों को रिलीज हुए 15 दिन हो गए हैं। इस बीच अब इन फिल्मों का 15वें दिन का कलेक्शन भी आ गया है। आइए जानते हैं कि अपनी रिलीज के 15वें दिन इन फिल्मों ने कितनी कमाई की है?
Sacnilk.com के अनुसार, रणबीर कपूर की फिल्म ‘एनिमल’ ने अपनी रिलीज के 15वें दिन भारत में लगभग 7.42 करोड़ की कमाई की है। हालांकि ये इस फिल्म के अनुमानित आंकड़े हैं। ऑफिशियल नंबर आने के बाद इनमें थोड़ा-बहुत बदलाव हो सकता है। इसी की साथ ‘एनिमल’ का कुल कलेक्शन 484.26 करोड़ हो जाएगा।
विक्की कौशल की फिल्म ‘सैम बहादुर’ की बात करें तो Sacnilk.com के अनुसार, इस फिल्म ने अपनी रिलीज के 15वें दिन भारत में लगभग 2.11 करोड़ की कमाई की है। अभी ये इस फिल्म की कमाई का ऑफिशियल नंबर नहीं है। ऑफिशियल नंबर आने पर इसमें कुछ बदलाव हो सकता है। वहीं, अब इस फिल्म का कुल कलेक्शन 66.71 करोड़ हो जाएगा।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: