क्राइम-थ्रिलर के हैं शौकीन, तो देखें Netflix पर मौजूद ये कहानी, IMDb रेटिंग भी करेगी हैरान

Trending Film: ओटीटी पर इन दिनों एक ऐसी फिल्म अपना जलवा दिखा रही है, जो कुछ ही दिन पहले रिलीज हुई है. ये फिल्म ओटीटी पर आते ही पहले नंबर पर ट्रेंड करने लगी है. आइए जानते हैं कि आखिर ये कौन-सी फिल्म है?

kara

kara. image credit- social media

Trending Film: ओटीटी पर हर हफ्ते नई-नई फिल्में-सीरीज रिलीज होती रहती हैं. हालांकि, कुछ फिल्में और सीरीज ऐसी होती हैं, जो आते ही अपनी जगह पहले नंबर पर बना लेती हैं. इन दिनों एक फिल्म ऐसी ही है, जिसने आते ही टिकट खिड़की पर अपना कब्जा कर लिया है. आइए जानते हैं कि आखिर ये कौन-सी फिल्म है?

विज्ञापन

धनुष की फिल्म ‘कारा’

हम जिस फिल्म की बात कर रहे हैं, वो कोई और नहीं बल्कि धनुष की फिल्म ‘कारा’ है, जिसने आते ही हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है. ये फिल्म 30 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और अब इसे ओटीटी पर उतारा गया है. फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया गया है और इसने आते ही बवाल काट दिया है.

विज्ञापन

फिल्म की कहानी

फिल्म ‘कारा’ की कहानी की बात करें तो इस फिल्म में शातिर चोर की कहानी है, जो अब खूब चर्चा है. इस फिल्म को नेटफ्लिक्स पर 28 मई को रिलीज किया गया है और ये पहले नंबर पर आ बैठी है. जी हां, धनुष की ये फिल्म अब नंबर 1 पर ट्रेंडिंग में बनी हुई है. फिल्म की दमदार कहानी और परफॉर्मेंस की वजह से इसकी लगातार चर्चा हो रही है.

हिंदी के अलावा किन भाषाओं में देख सकते हैं?

गौर करने वाली बात है कि इस फिल्म की कहानी सिर्फ चोरी तक सीमित नहीं है बल्कि इसमें बदले और इमोशंस को बेहद शानदार ढंग से पेश किया गया है और यही वजह है कि दर्शक इससे आखिर तक बंधे रहते हैं. फिल्म ‘कारा’ को आप नेटफ्लिक्स पर तमिल, हिंदी, कन्नड़, तेलुगु, और मलायालम भाषा देख सकते हैं.

विज्ञापन

Imdb रेटिंग

वहीं, अगर इसकी आईएमडीबी रेटिंग की बात करें तो इसे Imdb पर 10 में से 7.1 की रेटिंग मिली है. फिल्म को लगातार दर्शकों का प्यार मिलना भी इस बात का गवाह है कि इसकी कहानी लोगों को बेहद पसंद आ रही है. फिल्म में धुनष के अलावा ममिता बैजू और अनुभवी अभिनेता के.एस. रविकुमार ने भी बेहद अहम किरदार निभाया है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ