Salam Bin Razzaq Passes Away: साहित्य जगत के फेमस उर्दू साहित्यकार सलाम बिन रज्जाक (Salam Bin Razzaq) को लेकर चौंकाने वाली खबर आई जिसमें बताया गया कि लंबी बीमारी के बाद उनका नवी मुंबई में निधन हो गया है। उन्होंने 83 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया। उनके निधन की खबर आते ही साहित्य जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। बता दें कि सलाम बिन रज्जाक के निधन की जानकारी उनके करीबी दोस्त ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए दी है, जिसके बाद फैंस उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।
कौन थे सलाम बिन रज्जाक?
साल 1941 में रायगढ़ जिले के पनवेल में जन्मे सलाम बिन रज्जाक प्रसिद्ध उर्दू साहित्यकार थे, जिनका असली नाम शेख अब्दुल सलाम अब्दुर्रज्जाक था। उन्हें असली पहचान फेमस छंद की वजह से मिली थी। इसके अलावा उनकी चार दर्जन से ज्यादा कहानियां ऑल इंडिया रेडियो पर प्रसारित हो चुकी हैं। उनके अचानक निधन से साहित्य जगत को बड़ा झटका लगा है।
बता दें कि उर्दू साहित्यकार सलाम बिन रज्जाक अपने पीछे पत्नी, दो बच्चे और कई पोते-पोतियों को छोड़ गए हैं। इस दुख की घड़ी में परिवार सदमे में है। फिलहाल परिवार और करीबियों की मौजूदगी में सलाम बिन रज्जाक को मुंबई के मरीन लाइन्स कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया है।
कई कहानियों की रचना की
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उर्दू साहित्यकार सलाम बिन रज्जाक ने कई कहानियों की रचना की है। उन्हें साल 2004 में साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है। ये सम्मान उन्हें फेमस कहानी संग्रह ‘शिकस्त बातों के दरमियान’ के लिए दिया गया था। इसके अलावा उन्हें ग़ालिब पुरस्कार, महाराष्ट्र उर्दू साहित्य अकादमी पुरस्कार समेत कई पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है। यही वजह है कि सोशल मीडिया पर उनकी काफी फैन फॉलोइंग थी।
सलाम बिन रज्जाक की साहित्यिक रचनाओं की बात करें तो उसमें प्रमुख ‘नंगी दोपहर का सिपाही’, ‘मुदब्बिर’ और ‘जिंदगी अफसाना नहीं’ रहीं। इतना ही नहीं उन्होंने नवी मुंबई में एक नगरपालिका स्कूल में बतौर शिक्षक भी अपना योगदान दिया था। उन्होंने कई मराठी कहानियों का उर्दू में अनुवाद किया। उनके निधन से उर्दू साहित्य जगत में एक युग का अंत हो गया है।
संबंधित खबरें
क्या है मीठी नदी घोटाला केस? जिसे लेकर डिनो मोरिया से हुई 8 घंटे पूछताछ, अब हिरासत में लिए गए एक्टर
39 mins agoनुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर, बाली में एक्सीडेंट के बाद कैसी हैं एक्ट्रेस; टीम ने दिया हेल्थ अपडेट
1 hr agoबजट सिर्फ 2 करोड़, कमाई 400 करोड़ पार! 56 दिन बाद भी नहीं थमा 'हनुमान अंश' का क्रेज
3 hrs agoयूट्यूबर सौरभ जोशी के परिवार संग हुई बदसलूकी, पत्नी अवंतिका ने पुलिस से की शिकायत; व्लॉग किया शेयर
4 hrs ago'सेना की वर्दी में आए आतंकवादी…', निम्रत कौर ने बयां किया दिल दहला देने वाला मंजर; शहीद पिता को किया याद
6 hrs ago'रात में दरवाजा खटखटाया…', नशे में धुत डायरेक्टर की डिमांड से डर गई थीं स्वरा भास्कर; एक्ट्रेस ने सुनाया किस्सा
7 hrs agoPrem Keetanu Movie Review: वीर पहाड़िया की सादगी और आफिया का ठहराव; दिल को छू लेती है ये मॉडर्न प्रेम कहानी
7 hrs agoमाही विज या उदिति सिंह… कौन बना Bigg Boss 20 का अगला कैप्टन? नाम आया सामने
8 hrs agoBox Office Collection: 'द वन' की कमाई में 7वें दिन आया उछाल, नानी की 'द पैराडाइज' का भी कैसा हाल?
11 hrs agoचप्पल उतारकर The Vvaan देखने थिएटर पहुंचे लोग, बाहर बांटा गया ‘ठेकुआ’; इमोशनल हुए दर्शक
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines