---विज्ञापन---

एकता कपूर ने राम कपूर के वेट लॉस पर कसा तंज, किस बात पर दोनों में विवाद?

टीवी की सोप क्वीन एकता कपूर ने हाल ही में ऐसा बयान दिया है जिसके बाद ऐसा लग रहा है कि वो सीधे-सीधे राम कपूर पर तंज कस रही हैं। चलिए आपको बताते हैं दोनों में विवाद आखिर किस बात का है।

---खबर नीचे जारी है---

टेलीविजन इंडस्ट्री की मशहूर निर्माता एकता कपूर ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कुछ वीडियो शेयर किए हैं, जिनमें उन्होंने अपने बढ़ते वजन को लेकर बात की है। इन वीडियोज के सामने आते ही सोशल मीडिया पर हलचल मच गई है, क्योंकि फैंस को लग रहा है कि उन्होंने इशारों में अभिनेता राम कपूर पर तंज कसा है। क्या है पूरा विवाद, चलिए आपको बताते हैं।

एकता कपूर ने शेयर किया क्रिप्टिक वीडियो

एकता कपूर इस समय चेन्नई में हैं और वहीं से उन्होंने अपने दो वीडियोज इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए हैं। पहले वीडियो में उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि वो अपना वजन कम करना चाहती हैं। उन्होंने वजन घटाने के तरीकों पर चर्चा करते हुए ओजम्पिक, मौनजारो और एंटी-इंफ्लेमेटरी डाइट जैसी चीजों का जिक्र किया। एकता ने वीडियो के साथ कैप्शन लिखा, ‘ओजम्पिक हो जाए?’ इस वीडियो के सामने आते ही यूजर्स ने अंदाजा लगाना शुरू कर दिया कि कहीं उन्होंने राम कपूर पर तंज तो नहीं कसा, जिन्होंने कुछ समय पहले ही शानदार बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन किया था।

---खबर नीचे जारी है---

 

View this post on Instagram

 

A post shared by EktaaRkapoor (@ektarkapoor)

---खबर नीचे जारी है---

क्या राम कपूर पर कसा तंज?

एकता कपूर के इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर ये चर्चा तेज हो गई कि उन्होंने राम कपूर के वेट लॉस पर कटाक्ष किया है। राम कपूर ने कुछ ही समय पहले अपने भारी वजन को अलविदा कहकर फिटनेस की दुनिया में कदम रखा था और उनकी नई तस्वीरें इंटरनेट पर छा गई थीं। हालांकि, अभिनेता ने साफ किया था कि उन्होंने किसी तरह की सर्जरी या दवा का सहारा नहीं लिया, बल्कि हेल्दी डाइट और एक्सरसाइज से अपना वजन घटाया।

---खबर नीचे जारी है---

 

View this post on Instagram

 

A post shared by EktaaRkapoor (@ektarkapoor)

---खबर नीचे जारी है---

एकता ने शो को लेकर भी दिया बयान

अपने दूसरे वीडियो में एकता कपूर ने बताया कि उन्होंने अपनी एक पॉपुलर फ्रेंचाइजी के नए सीजन के लिए एक एक्ट्रेस से बात की है और उससे वजन बढ़ाने के लिए भी कहा है। एकता का कहना है कि इंडस्ट्री में 30 साल से ज्यादा उम्र की महिलाओं के लिए सही रिप्रजेंटेशन जरूरी है, क्योंकि उम्र बढ़ने के साथ मेटाबॉलिज्म धीमा हो जाता है और हार्मोनल बदलाव भी आते हैं। हालांकि, उन्होंने ये भी साफ किया कि वो ‘नागिन 7’ की बात नहीं कर रही हैं।

---खबर नीचे जारी है---

क्या है ओजम्पिक?

एकता कपूर ने जिस ‘ओजम्पिक’ का जिक्र किया, वो इन दिनों काफी चर्चा में है। दरअसल, ओजम्पिक एक प्रिस्क्रिप्शन दवा है, जिसे टाइप 2 डायबिटीज के इलाज के लिए इस्तेमाल किया जाता है। इस दवा का ब्रैंड नाम सेमाग्लूटाइड है और इसे स्किन के नीचे इंजेक्शन के जरिए दिया जाता है। ये भूख को कम करता है और वजन घटाने में मदद करता है। यही वजह है कि ये दवा अब कई सेलेब्रिटीज के बीच काफी लोकप्रिय हो रही है।

इंडस्ट्री में बढ़ता फिटनेस ट्रेंड

फिटनेस को लेकर बॉलीवुड और टेलीविजन इंडस्ट्री में जबरदस्त ट्रेंड देखने को मिल रहा है। हाल ही में करण जौहर, कपिल शर्मा और रैपर बादशाह ने भी अपना वजन काफी घटाया है। इन सेलेब्स की फिटनेस ट्रांसफॉर्मेशन से जुड़ी तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई थीं।

---खबर नीचे जारी है---

फैंस ने दिए मजेदार रिएक्शन

एकता कपूर के इन वीडियोज पर फैंस ने तरह-तरह के रिएक्शन दिए हैं। कुछ लोगों ने उन्हें मोटिवेशनल बताते हुए कहा कि फिटनेस हर किसी के लिए जरूरी है, वहीं कुछ लोगों ने उनके राम कपूर पर तंज कसने की अटकलों को लेकर मजेदार कमेंट किए। हालांकि, एकता ने अभी तक इस मामले पर कोई सफाई नहीं दी है।

फिलहाल एकता कपूर के इन वीडियोज ने सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोरी हैं और अब फैंस को इंतजार है कि वो अपनी फिटनेस जर्नी को लेकर आगे क्या कदम उठाती हैं।

---खबर नीचे जारी है---

यह भी पढ़ें: जन्नत जुबैर और फैजल शेख का हुआ ब्रेकअप? क्रिप्टिक पोस्ट से फैन्स को लगा झटका

First published on: Mar 12, 2025 07:49 AM

End of Article

About the Author

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola