Hanuman Ansh ने 34वें दिन भी कर डाला कमाल, रुकने का नाम नहीं ले रही फिल्म की कमाई, जानें कलेक्शन

Hanuman Ansh Box Office Collection Day 34: नीम करौली बाबा पर बनी डिवोशनल फिल्म ‘हनुमान अंश’ लगातार कलेक्शन करने में लगी हुई है. आइए जानते हैं कि फिल्म ने कितनी कमाई कर ली है?

Hanuman Ansh Box Office Collection

फिल्म 'हनुमान अंश' का कलेक्शन. image credit- film poster

Hanuman Ansh Box Office Collection Day 34: कुछ फिल्में ऐसी होती हैं, जो बॉक्स ऑफिस पर लंबी पारी खेलती हैं. नीम करौली बाबा पर बनी डिवोशनल फिल्म ‘हनुमान अंश’ भी उन्हीं में से एक है. फिल्म को रिलीज हुए 34 दिन हो गए हैं, लेकिन ये फिल्म अभी भी टिकट खिड़की पर कमाल का कलेक्शन कर रही है. आइए जानते हैं कि इस फिल्म ने अपनी रिलीज के 34वें दिन कितना कलेक्शन किया है और इसकी टोटल कमाई कितनी हो चुकी है?

विज्ञापन

फिल्म ‘हनुमान अंश’

सैकनिल्क के मुताबिक, नीम करौली बाबा पर बनी डिवोशनल फिल्म ‘हनुमान अंश’ ने अपनी रिलीज के 34वें दिन यानी पांचवें बुधवार को खबर लिखे जाने तक 5.00 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है. हालांकि, फिल्म की कमाई के ये आंकड़े अभी शुरुआती और अनुमानित हैं और इनमें बदलाव संभव है.

विज्ञापन

फिल्म की टोटल कमाई

इसी के साथ अगर फिल्म की टोटल कमाई की बात करें तो इस फिल्म ने 34 दिनों में टोटल 147.88 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है. फिल्म लगातार कमाई कर रही है और जिस हिसाब से ये कलेक्शन कर रही है, उससे यही लग रहा है कि फिल्म अभी आसानी से टिकट खिड़की से अपनी जगह नहीं छोड़ेगी.

बीते दिनों का कलेक्शन

इसके अलावा अगर इस फिल्म की बीते दिनों की कमाई पर अगर नजर डाले तो फिल्म ने अपनी रिलीज के पहले हफ्ते में 1.08 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. वहीं, फिल्म ने अपनी रिलीज के दूसरे वीक में 0.40 करोड़ रुपये की कमाई की थी. साथ ही फिल्म ने अपनी रिलीज के तीसरे हफ्ते में 10.40 करोड़ रुपये कमाए थे और चौथे वीक में इसका कलेक्शन 61.00 करोड़ रुपये हुआ.

विज्ञापन

विदेशों में भी रिलीज होगी फिल्म

फिल्म की अच्छी कमाई को देखते हुए अब इस फिल्म को विदेशों में भी रिलीज किया जा रहा है. जी हां, इस फिल्म को 11 सितंबर, 2026 को विदेशों में भी बड़े पर्दे पर रिलीज किया जा रहा है. होम्बले फिल्मस इसे आगे लेकर जा रहा है तो फिल्म का कलेक्शन निश्चित रूप से आने वाले सप्ताह में और बेहतर होगा.

फिल्म को विदेशों में कैसा रिस्पॉन्स मिलेगा?

फिल्म अभी विदेशों में रिलीज नहीं हुई है, लेकिन कुछ क्रिटिक्स फिल्म के लिए 200 करोड़ का टारगेट लेकर चल रहे हैं और उनका मानना है कि मूवी आने वाले दिनों में इसे बड़ी आसानी से पूरा कर लेगी. अब देखने वाली बात होगी कि इस फिल्म का कलेक्शन कहां जाकर रुकता है. साथ ही इसे विदेशों में कैसा रिस्पॉन्स मिलता है और ये फिल्म दुनियाभर में अपना जलवा दिखा पाती है या नहीं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ