Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

ओटीटी

5.3 IDMb रेटिंग वाली फिल्म, जिसमें कूट-कूटकर भरा है रोमांस! OTT पर देखने के लिए देने होंगे 349 रुपये

TMMTMTRM OTT Release: अगर आप रोमांटिक फिल्मों को देखना पसंद करते हैं तो आपके लिए ओटीटी पर एक नई फिल्म लेकर आए हैं, जिसमें खूब रोमांस तो देखने के लिए मिलेगा लेकिन इसके लिए 349 रुपये देने होंगे. चलिए बताते हैं.

Author
Edited By : Rahul Yadav Updated: Feb 7, 2026 17:18
TMMTMTRM OTT Release
5.3 IDMb रेटिंग वाली फिल्म OTT पर रिलीज. (Photo- Youtube)

पिछले कुछ समय से रोमांटिक ड्रामा फिल्मों का थिएटर से लेकर ओटीटी तक पर खूब जलवा देखने के लिए मिला. ऐसे में पिछले साल 2025 में रोम-कॉम फिल्म रिलीज हुई, जो बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई. फिल्म को क्रिसमस के मौके पर रिलीज किया गया था और ये फ्लॉप साबित हुई थी. इसके आगे ‘धुरंधर’ को रिलीज किया गया था, जिसके बवंडर में रिलीज हुई फिल्मों को पानी पीना पड़ गया था. इसी में से एक और फिल्म थी, जिसे आईएमडीबी की ओर से 5.4 रेटिंग दी गई और अब ये ओटीटी पर भी रिलीज हो चुकी है.

दरअसल, हम जिस रोम-कॉम फिल्म की बात कर रहे हैं. इसमें कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे की जोड़ी दिखी है. इस मूवी के जरिए दोनों की जोड़ी को दूसरी बार स्क्रीन पर देखा गया था. पहली बार तो ये हिट रही थी लेकिन जब दूसरी बार दोनों फिल्म में नजर आए तो वो फ्लॉप रही. ऐसे में अब ये ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो आई है, जिसे देखने के लिए 349 रुपये खर्च करने होंगे. इसमें कार्तिक और आर्यन के बीच खूब रोमांटिक सीन्स देखने के लिए मिले हैं.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: ‘अफेयर का ऑडिट करा लो…’, Akshara Singh ने इंडस्ट्री के लड़कों और प्यार पर कसा तंज

ट्विस्ट के साथ रिलीज हुई ‘तू मेरी मैं तेरा…’

इस रोमांटिक कॉमेडी ड्रामा फिल्म का टाइटल ‘तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी’ था. फिल्म को क्रिसमस के मौके पर रिलीज किया गया था. लेकिन, इसके पहले ‘धुरंधर’ को रिलीज किया गया था, जिसके बवंडर में किसी का भी जादू नहीं चल पाया. फिल्म थिएटर में फ्लॉप रही लेकिन ओटीटी पर आते ही छा गई. इसे देखने के लिए प्राइम वीडियो पर 349 रुपये देने होंगे क्योंकि अभी ये रेंट पर उपलब्ध है.

---विज्ञापन---

‘तू मेरी मैं तेरा…’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

इसके साथ ही, अगर ‘तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी’ के बॉक्स ऑफिस की बात की जाए तो सैकनिल्क की रिपोर्ट की मानें तो मूवी ने भारत में 32.95 करोड़ का नेट कलेक्शन किया था जबकि इसका ग्रॉस कलेक्शन 39.35 करोड़ रहा था. फिल्म ने वर्ल्डवाइड 49.5 करोड़ का बिजनेस किया था. जबकि फिल्म का बजट 90 करोड़ रहा था. फिल्म बड़ी फ्लॉप साबित हुई थी.

यह भी पढ़ें: अरिजीत सिंह-आमिर खान पर गंभीर आरोप, आधी रात सरकारी कॉलेज में घुसे! CCTV फुटेज आया सामने

क्या है ‘तू मेरी मैं तेरा…’ की कहानी?

बहरहाल, अगर ‘तू मेरी मैं तेरा…’ की कहानी की बात की जाए तो इसमें रेहान यानी कि कार्तिक आर्यन की कहानी को दिखाया गया है, जो कि एक सफल वेडिंग प्लानर होते हैं. वो लॉस एंजिल्स में रहते हैं. मूवी में रूमी वर्धन (अनन्या पांडे स्टारर) भी होती हैं और वो आगरा की रहने वाली हैं. कहानी में काफी दिलचस्प मोड़ और ट्विस्ट भी आते हैं. लेकिन अब ये ओटीटी पर रिलीज हो चुकी है.

First published on: Feb 07, 2026 05:18 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.