---विज्ञापन---

ओटीटी

कातिल हसीना, जुनूनी आशिक…6 एपिसोड वाली सीरीज, जिसके क्लाइमैक्स में दिखा गजब ट्विस्ट, 4.3 है IMDb रेटिंग

अगर आप रोमांटिक थ्रिलर फिल्मों और सीरीज के शौकीन हैं तो ओटीटी पर फ्री में एक ऐसी सीरीज देख सकते हैं, जिसके क्लाइमैक्स में गजब का ट्विस्ट है. इसमें हीरोइन 24 साल बड़े एक्टर के साथ इंटीमेट होती नजर आती हैं. चलिए बताते हैं इसके बारे में.

Author
Edited By : Rahul Yadav Updated: Mar 8, 2026 15:47
psycho saiyaan, psycho saiyaan On OTT
6 एपिसोड वाली सीरीज, जिसके क्लाइमैक्स में दिखा गजब ट्विस्ट

ओटीटी पर हफ्ते कोई ना कोई फिल्म और सीरीज रिलीज होती है. नेटफ्लिक्स, अमेजन प्राइम वीडियो, जियो हॉटस्टार, जियो सिनेमा, सोनी लिव, जी5 और एमएक्स प्लेयर जैसे प्लेटफॉर्म पर एंटरटेनमेंट का जबरदस्त डोज देखने के लिए मिलता है. एक्टर और एक्ट्रेस के साथ ही सीरीज और फिल्मों की कहानियां भी कई बार चर्चा में आ जाती हैं. ऐसे में अगर आप रोमांटिक थ्रिलर और सस्पेंस के दीवाने हैं तो ओटीटी पर फ्री में एक 6 एपिसोड वाली सीरीज देख सकते हैं, जिसका दमदार क्लाइमैक्स और ट्विस्ट दिमाग हिलाकर रख देगा. चलिए बताते हैं इसके बारे में.

दरअसल, जिस रोमांटिक थ्रिलर और सस्पेंस से भरी सीरीज की बात की जा रही है उसे 25 फरवरी, 2026 को ओटीटी पर रिलीज किया गया था. इस सीरीज में रवि किशन, तेजस्वी प्रकाश और अनुद सिंह ढाका अहम रोल में हैं. इसमें तीनों कलाकारों की कमाल की एक्टिंग देखने के लिए मिली. सीरीज ओटीटी पर आते ही छा गई है. ये ट्रेंडिंग लिस्ट में बरकरार है.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: 28 में निभाया 65 साल के पिता का रोल, 80s में बने सबसे खतरनाक विलेन…, 40 साल से बॉलीवुड पर छाया ये एक्टर

तेजस्वी प्रकाश ने ओटीटी पर किया डेब्यू

इस सीरीज का टाइटल ‘साइको सैयां’ है, जिसे ओटीटी पर रिलीज किया गया है. इससे तेजस्वी प्रकाश ने ओटीटी पर डेब्यू किया है. इसमें तेजस्वी और रवि किशन के बीच रोमांटिक और इंटीमेट सीन्स भी हैं. सोशल मीडिया पर दोनों कलाकारों का रोमांस काफी चर्चा में रहा. दोनों एक्टर्स के बीच 24 साल का अंतर है. भोजपुरी स्टार एक्ट्रेस से 24 साल बड़े हैं. अनुद सिंह ढाका ने सीरीज में सरफिरा आशिक का रोल प्ले किया है.

---विज्ञापन---

6 एपिसोड वाली सीरीज के क्लाइमैक्स में दिखा गजब ट्विस्ट

सीरीज ‘साइको सैयां’ एक रोमांटिक थ्रिलर सीरीज है, जिसमें 6 एपिसोड है. इसे एमएक्स प्लेयर पर स्ट्रीम किया गया. अजय भुयान द्वारा निर्देशित किया गया था. इसकी कहानी चारू (तेजस्वी प्रकाश), कार्तिक (अनुद सिंह ढाका) और हंट्री चौहान (रवि किशन) के इर्द-गिर्द घूमती है. इसमें कातिल हसीना और जुनूनी आशिक की स्टोरी देखने के लिए मिलती है. ये ऑब्सेशन, पैशन और डार्क रोमांस पर आधारित है.

यह भी पढ़ें: Dhurandhar 2 Advance Booking: एडवांस बुकिंग में धाकड़ निकली ‘धुरंधर 2’, रिलीज से पहले छापे इतने करोड़

---विज्ञापन---

सीरीज में गजब का ट्विस्ट देखने के लिए मिलता है. इसमें 5 एपिसोड तक तो लगता है कि विलने मिल गया है लेकिन इसके क्लाइमैक्स में पता चलता है कि चारू असली विलेन होती है और उसके जाल में कार्तिक फंस जाता है, जिसे जेल जाना पड़ता है.

4.3 है IMDb रेटिंग, ओटीटी पर बनी नंबर 1

इसके साथ ही अगर सीरीज ‘साइको सैयां’ की IMDb रेटिंग की बात की जाए तो इसकी 4.3 रेटिंग है. सीरीज ओटीटी पर रिलीज होने के बाद छा गई और ये नंबर 1 पर बनी हुई है. इसे आप एमएक्स प्लेयर पर फ्री में देख सकते हैं लेकिन अगर प्राइम वीडियो का सब्सक्रिप्शन है तो वहां पर भी देख सकते हैं.

First published on: Mar 08, 2026 03:47 PM

End of Article
संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.