खत्म होने जा रहा ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो 4’, आखिरी गेस्ट से फिनाले की टाइमिंग तक जानें सब कुछ
The Great Indian Kapil Show 4 Finale: कपिल शर्मा का शो 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' का चौथा सीजन खत्म होने जा रहा है. इस सीजन को ऑडियंस ने काफी पसंद किया. चलिए आपको भी बताते हैं इस सीजन के आखिरी एपिसोड में कौन गेस्ट बनकर नजर आने वाला है?
Edited By : Himani sharma|Updated: Mar 14, 2026 13:46
Share :
कपिल शर्मा के शो का फिनाले
---विज्ञापन---
The Great Indian Kapil Show 4 Finale: कॉमेडियन कपिल शर्मा का ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ का चौथा सीजन खत्म होने जा रहा है. टीवी पर सालों तक छाने के बाद नेटफ्लिक्स पर भी कपिल शर्मा का शो टॉप ट्रेंडिंग में बना हुआ है. इस शो को देश से ही नहीं बल्कि विदेशों से भी काफी प्यार मिलता है. जब भी कपिल का ये शो ओटीटी पर स्ट्रीम होता है फैंस के चेहरे पर अलग ही मुस्कान आ जाती है. अब शो का चौथा सीजन भी खत्म होने जा रहा है. चलिए आपको भी बताते हैं फिनाले एपिसोड में आखिरी गेस्ट कौन होगा और एपिसोड की टाइमिंग क्या होगी?
पहला एपिसोड कब हुआ था रिलीज?
नेटफ्लिक्स पर ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ के चौथे सीजन ने 20 दिसंबर 2025 में दस्तक दी थी. शो के पहले एपिसोड में ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा बतौर गेस्ट बनकर पहुंची थीं. इसका पहला एपिसोड ही फैंस के दिलों दिमाग पर छा गया था. वहीं अब तक इस सीजन के 12 एपिसोड रिलीज हो चुके हैं. इन सभी एपिसोड्स में बॉलीवुड के कई सितारे नजर आए और ऑडियंस को खूब एंटरटेन भी किया.
12 एपिसोड के बाद अब इस शो के चौथे सीजन का आखिरी एपिसोड आज यानी 14 मार्च को नेटफ्लिक्स पर ही स्ट्रीम होने जा रहा है. फिनाले एपिसोड की टाइमिंग रात 8 बजे होगी. वहीं फिनाले एपिसोड में वरुण धवन और उनके पिता डेविड धवन नजर आएंगे. हाल ही में मेकर्स ने इस एपिसोड का टीजर जारी किया है, जिसमें सुनील ग्रोवर कादर खान बनकर ऑडियंस और अपने गेस्ट को एंटरटेन करते दिखाई दे रहे हैं.
सुनील ग्रोवर अक्सर शो में अपनी मिमिक्री से खूब एंटरटेन करते आए हैं. सुनील सलमान खान से लेकर आमिर खान तक की मिमिक्री कर चुके हैं. वहीं अब सुनील ग्रोवर ने फिनाले एपिसोड के लिए कादर खान की मिमिक्री करने का अवसर मिला. सोशल मीडिया पर सुनील ग्रोवर के गेटअप को काफी पसंद किया जा रहा है. यहां तक की शो के गेस्ट डेविड धवन भी टीजर में बोलते नजर आए कि उन्हें सुनील ग्रोवर को देखकर कादर खान की याद आ गई.