OTT पर गरजेगी Nana Patekar की फिल्म ‘Sankalp’, दिखेगा का सियासत का खतरनाक खेल, जानें कब और कहां होगी स्ट्रीम

बॉलीवुड फिल्म मेकर पर प्रकाश झा नई फिल्म ‘संकल्प’ लेकर आ रहे हैं. इस फिल्म के साथ नाना पाटेकर ओटीटी डेब्यू करने वाले हैं. यह एक पॉलिटिकल थ्रिलर फिल्म है. चलिए जानते हैं इस फिल्म के बारे में.

nana patekar

Sankalp फिल्म कब होगी रिलीज ?

विज्ञापन

अभिनेता नाना पाटेकर बॉलीवुड का जाना माना चेहरा है. उनके प्रशंसक देश ही नहीं विदेश में भी काफी सारे हैं. लेकिन नाना पाटेकर अब ओटीपी डेब्यू करने जा रहे हैं. बॉलीवुड फिल्म मेकर प्रकाश झा एक फिल्म लेकर आ रहे हैं, जिसमें नाना पाटेकर, संजय कपूर, कुबरा सैत, मोहम्मद जीशान अय्यूब, समेत कई कलाकार नजर आने वाले हैं. इस फिल्म का ट्रेलर बीते दिन यानी 5 फरवरी को रिलीज कर दिया गया है. फिल्म का ट्रेलर रिलीज होते ही लोग इससे काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं. ट्रेलर रिलीज बाद अब दर्शक फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.  नाना पाटेकर जिस फिल्म के साथ ओटीटी पर डेब्यू करने वाले है, वो एक पॉलिटिकल थ्रिलर फिल्म है. इस मूवी का नाम ‘संकल्प’ रखा गया है. मेकर्स के यह फिल्म मॉडर्न इंडिया में पावर और आइडियोलॉजिकल वॉर को दिखाता है. आपको भी पॉलिटिकल थ्रिलर फिल्में देखना पसंद है, तो यह मूवी आपको काफी बेहतर लगने वाली है. चलिए जानते हैं इसके बारे में.

यह भी पढ़ें: Netflix पर ट्रेंड कर रही 2 साल पुरानी 2 घंटे 7 मिनट की ये हॉलीवुड फिल्म, भारत में भी मचा रही तहलका

विज्ञापन

फिल्म ‘संकल्प’ का टीजर हुआ रिलीज

नाना पाटेकर इस फिल्म में नए अवतार में नजर आने वाले हैं. बता दें कि नाना पाटेकर ने इस मूवी में मात साहब का रोल प्ले किया है. ‘संकल्प’ फिल्म में उनका यह किरदार काफी दमदार होने वाला है. यह फिल्म सत्ता, संस्कार और समर्पण की थीम पर आधारित है. इस फिल्म में संजय कपूर और नीरज काबी का किरदार काफी अहम होने वाला है. इतना ही नहीं फिल्म संकल्प में मोहम्मद जीशान की किरदार भी काफी बेहतरीन देखने को मिलने वाला है.

किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी ‘संकल्प’

आपको बता दें कि नाना पाटेकर की फिल्म ‘संकल्प’ का ट्रेलर बीते दिन रिलीज कर दिया गया है . नाना पाटेकर की यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म Amazon MX Player पर रिलीज किया जाएगा. दरअसल, फिल्म ‘संकल्प’ को लेकर प्रकाश झा ने कहा, ‘मेरा हमेशा से यही मानना रहा है कि कोई भी कहानी कहने में जिम्मेदारी होती है. संकल्प इसी विश्वास पर बनी है, जो ताकत, इरादे और नतीजे को इस तरह से परखती है कि वह दर्शकों के साथ बनी रहे’. ‘संकल्प’ फिल्म 11 मार्च को ओटीटी प्लेटफॉर्म Amazon MX Player पर स्ट्रीम की जाएगी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ