Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

एंटरटेनमेंट

Toxic: वॉयलेंस, इंटीमेसी और एक्शन…लेकिन कहां है कहानी? ‘टॉक्सिक’ में हीरो कम विलेन ज्यादा लगे यश

Toxic Fail or Pass: कन्नड़ सिनेमा के दमदार एक्टर यश की फिल्म 'टॉक्सिक' का टीजर जारी कर दिया गया है. इसमें एक्शन, वॉयलेंस के साथ ही इंटीमेट सब कुछ देखने के लिए मिला लेकिन अभी तक कहानी का पता नहीं है कि आखिर वो कहां है. चलिए बताते हैं इसके बारे में.

Author
Edited By : Rahul Yadav Updated: Feb 20, 2026 11:50
Toxic Teaser, Toxic No Story only Action Intimacy voilence
कहां है टॉक्सिक की कहानी? (Photo- X)

Toxic Facts: कन्नड़ सिनेमा के सुपरस्टार यश इन दिनों फिल्म ‘टॉक्सिक’ की रिलीज को लेकर चर्चा में हैं. फिल्म से अभी तक कई टीजर वीडियो और फोटोज के साथ मोशन पोस्टर तक सामने आ चुके हैं. ऐसे में हाल ही में फिल्म का टीजर वीडियो जारी किया गया है, जिसमें एक्शन, वॉयलेंस और इंटीमेट सीन सब कुछ देखने के लिए मिला था लेकिन कहानी का अभी तक पता नहीं चल पाया है. चलिए बताते हैं ‘टॉक्सिक’ में दिखी अभी तक की कमियों के बारे में…

अब तक नहीं दिखी ‘टॉक्सिक’ की कहानी

फिल्म ‘टॉक्सिक’ में अभी तक कहानी का नहीं पता चल पाया है. इसमें केवल एक्शन, वॉयलेंस और इंटीमेट सीन देखने के लिए मिला. टीजर से पहले फिल्म से यश के इंट्रोडक्शन वीडियो जारी किया गया था, जिसमें यश को विदेशी एक्ट्रेस के साथ इंटिमेट सीन देखने के लिए मिला था, जिसके लिए उन्हें काफी ट्रोल भी किया गया था. उस समय भी कहानी की डिमांड की गई थी. लेकिन स्टोरीज का पता नहीं चल पाया था. अब टीजर रिलीज किया गया तो भी इसकी कहानी का नहीं पता चल पाया है.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Toxic Teaser Release: यश की ‘टॉक्सिक’ का टीजर देख क्या बोले फैंस? रिलीज होते ही बना ट्रेंडिंग

वॉयलेंस, इंटीमेसी और एक्शन

इतना ही नहीं, फिल्म ‘टॉक्सिक’ के टीजर और मोशन पोस्टर्स में केवल अभी तक एक्शन, वॉयलेंस और इंटीमेट सीन ही देखने के लिए मिले हैं, जिसे देखकर ऐसा लगता है कि इसमें कहानी नहीं बल्कि एक्शन, वॉयलेंस और इंटीमेट सीन ही हैं, जो फिल्म की कहानी के परे हैं.

---विज्ञापन---

हीरो कम, विलेन ज्यादा लगे यश

इसके साथ ही फिल्म ‘टॉक्सिक’ में यश भी इस तरह से दिखे हैं, जैसे हीरो ना हों बल्कि विलेन हों. हालांकि, फिल्म में यश का किरदार ना तो विलेन के तौर पर दिखा है और ना ही हीरो के जैसे. मूवी का टीजर देखकर इतना जरूर समझ आया है कि इसमें यश का रोल ऐसा दिखा है, जैसे कोई क्राइम की दुनिया में राज करने वाला हो. बदलते समय के साथ ही फिल्मों में हीरो की मतलब भी बदला जा रहा है. अब मूवीज में हीरो को ऐसे दिखाया जाता है कि वो जुर्म की दुनिया का बेताज बादशाह बनने के लिए दुश्मनों से लड़ रहा है. 90s के दिनों में हीरो की पृष्ठभूमि ही काफी अलग थी. लेकिन अब वो काफी बदल गई. हीरो अब मसीहा कम मर्डरर ज्यादा लगता है.

यह भी पढ़ें: Toxic Hindi Teaser: ‘इस बार जंग अलग है…’, वॉयलेंस का बाप है ‘टॉक्सिक’, कमजोर दिल वाले कलेजा थामकर देखें!

4 साल बाद क्या KGF 2 जैसी हिट दे पाएंगे यश?

बहरहाल, ‘टॉक्सिक’ के जरिए यश करीब 4 साल के बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे हैं. 2022 में उनकी फिल्म ‘केजीएफ 2’ को रिलीज किया गया था, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाल का प्रदर्शन किया था. इसकी बॉक्स ऑफिस पर कमाई 1200 करोड़ से ज्यादा रही थी. ऐसे में देखना होगा कि यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ को चार पहले वाली फिल्म के जैसा ही रिस्पांस मिल पाता है या नहीं. इस मूवी को लेकर बज तो है लेकिन अभी तक कहानी नहीं पता चल पाई है. जबकि आजकल तो डिमांड स्टोरी की है.

रणवीर सिंह से होगी टक्कर?

फिल्म ‘टॉक्सिक’ की रिलीज की बात की जाए तो इसे 19 मार्च, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा. इसकी टक्कर रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2’ से होने वाली है. दोनों ही फिल्में ईद 2026 के मौके पर रिलीज की जाएंगी. इन दोनों ही फिल्मों को लेकर काफी बज बना हुआ है. ऐसे में देखना होगा कि किसकी ईद मनती है और उस मौके पर बॉक्स ऑफिस पर क्या कुछ बवाल होने वाला है.

First published on: Feb 20, 2026 11:47 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.