बॉलीवुड एक्ट्रेस राधिका मदान इन दिनों डेटिंग रूमर्स को लेकर लाइमलाइट में आ गई हैं। सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हुई थी जिसमें उन्हें नेटफ्लिक्स की सीरीज ‘द रॉयल्स’ के एक्टर विहान समत के साथ देखा गया था। तस्वीर में दोनों हाथ में हाथ डाले एक मॉल में घूमते हुए नजर आए थे। गॉसिप गलियारों में चर्चा शुरू हो गई कि दोनों शायद एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। इन रूमर्स पर पहले तो दोनों स्टार्स ने चुप्पी साध रखी। अब हाल ही में विहान समत ने राधिका मदान संग डेटिंग रूमर्स पर अपनी चुप्पी तोड़ी है। आइए जानते हैं कि उन्होंने क्या कहा है?
डेटिंग रूमर्स पर क्या दिया रिएक्शन?
फिल्मीबीट के साथ बातचीत में एक्टर विहान समत ने राधिका मदान के साथ सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीर पर अपना रिएक्शन दिया है। जब उन्हें ये तस्वीर दिखाई गई तो एक्टर ने पहले तो ब्लैंक एक्सप्रेशन दिए। इसके बाद उन्होंने सीधे कैमरे की ओर देखते हुए इस पर कोई कमेंट नहीं करने का इशारा दिया। उन्होंने राधिका संग डेटिंग रूमर्स पर न तो अपने रिश्ते की पुष्टि की और न ही इन रूमर्स का खंडन किया।
यह भी पढ़ें: लिव इन में रहेंगे Samantha Ruth Prabhu और Raj Nidimoru? क्या बोले एक्ट्रेस के मैनेजर?
कौन सी एक्ट्रेस ज्यादा पसंद?
विहान समत से जब आगे पूछा गया कि उन्हें कौन सी एक्ट्रेस सबसे ज्यादा पसंद है? इस पर एक्टर ने आलिया भट्ट का नाम लिया। उन्होंने कहा कि ‘आलिया बहुत शानदार हैं।’ वहीं राधिका मदान के बारे में पूछने पर विहान ने कहा, ‘उनका काम शानदार है।’ कथित गर्लफ्रेंड के बारे में आगे बात करते हुए विहान समत ने कहा, ‘ मुझे ऐसा लगता है कि राधिका मदान बहुत अच्छी एक्ट्रेसेस में से एक हैं।’ इसके बाद उन्होंने कियारा आडवाणी और दीपिका पादुकोण का नाम लेकर अपनी बात खत्म की।
राधिका की इन फिल्मों की तारीफ की
जब विहान समत से पूछा गया कि उन्हें राधिका मदान की पसंदीदा फिल्मों के बारे में पूछा गया तो उन्होंने ‘सभी’ में जवाब देते हुए कहा कि उन्होंने एक्ट्रेस की कुछ फिल्में ही देखी हैं। विहान ने एक्ट्रेस के काम की तारीफ करते हुए कहा, ‘मुझे लगता है कि उनका काम शानदार है। मर्द को दर्द नहीं होता, अंग्रेजी मीडियम, पटाखा और सिरफिरा… बहुत सारी फिल्में हैं। ‘ विहान समत की बात करें तो उन्हें हाल ही में नेटफ्लिक्स की वेब सीरीज ‘द रॉयल्स’ में देखा गया है। इस सीरीज में उन्होंने ईशान खट्टर के छोटे भाई का किरदार प्ले किया है।
संबंधित खबरें
शाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
45 mins agoहनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
4 hrs agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
4 hrs agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
5 hrs agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
6 hrs agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
7 hrs agoLIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
7 hrs ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
8 hrs agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
1 day ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines