Add News 24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

एंटरटेनमेंट

The 50 में अब तक कौन-कौन हुआ एलिमिनेट? एक ने तो बाहर आते ही प्रिंस नरूला को किया टारगेट!

The 50: फराह खान का रियलिटी शो The 50 इन दिनों सुर्खियों में छाया हुआ है. शो में आए दिन ट्विस्ट एंड टर्न्स देखने को मिल रहे हैं. शो के कुछ कंटेस्टेंट्स एविक्ट भी हो गए हैं. चलिए आपको भी बताते हैं कौन-कौन से वो कंटेस्टेंट्स हैं जो एविक्ट हो चुके हैं.

Author
Edited By : Himani sharma Updated: Feb 4, 2026 10:18
the 50 eviction list contestants
ऑडियंस के दिलों पर छाया The 50

The 50: फराह खान का रियलिटी शो ‘द 50’ इन दिनों सुर्खियों में बना हुआ है. सोशल मीडिया पर भी शो को काफी पसंद किया जा रहा है. शो में आए दिन ट्विस्ट एंड टर्न्स देखने को मिल रहे हैं. ‘द 50’ में टीवी से लेकर सोशल मीडिया के कई सेलेब्स आपस में भिड़ते नजर आ रहे हैं. इसके साथ ही इनमें से कुछ कंटेस्टेंट्स एविक्ट हो गए हैं तो कुछ अभी भी रेस में बने हुए हैं. वहीं हाल ही में एक कंटेस्टेंट एविक्ट हुआ है और इस कंटेस्टेंट ने बाहर आते ही प्रिंस नरूला पर आरोप लगाए हैं. चलिए आपको भी बताते हैं शो के कौन-कौन से कंटेस्टेंट्स एविक्ट हो चुके हैं.

वंशज सिंह ने प्रिंस नरूला को किया एक्सपोज

The 50 के लेटेस्ट एपिसोड में वंशज सिंह एविक्ट हुए हैं. वंशज सिंह जैसे ही घर से बाहर आए उन्होंने आते ही प्रिंस नरूला पर वार कर दिया. शो में वंशज सिंह और प्रिंस नरूला के बीच काफी घमासान देखने को मिला था. इसी बीच वंशज सिंह टास्क हारने की वजह से एलिमिनेट हो गए. अब वंशज ने एलिमिनेट होते ही सोशल मीडिया पर कुछ स्क्रीन शॉट्स शेयर किए हैं, जिसमें वंशज और प्रिंस की चैट्स दिख रही है. वंशज ने दावा किया कि प्रिंस नरूला की टीम ने उनसे कॉन्टेक्ट किया था और कोई भी कॉन्ट्रोवर्सी ना करने के लिए भी कहा था. हालांकि अभी तक प्रिंस की टीम ने इस पर कोई ऑफिशियल बयान जारी नहीं किया है.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: ‘धुरंधर’ में ‘हमजा’ 1 और वैनिटी वैन 3, Netflix पर फिल्म के क्रेडिट सीन ने रणवीर सिंह का खोला राज!

ये कंटेस्टेंट्स हुए एविक्ट!

वहीं वंशज के साथ-साथ और भी कंटेस्टेंट्स के नाम सामने आ रहे हैं, जो एविक्ट हो चुके हैं. फिल्म विंडो की रिपोर्ट के मुताबिक अब तक वंशज सिंह के साथ-साथ दुश्यंत कुकरेजा, लवकेश कटारिया, नेहल चुडासामा, जान्हवी किलेकर, सौरभ गड़गे, सुमैरा शेख, खानजादी और बेबिका दुर्वे एलिमिनेट हो चुके हैं. हालांकि अभी तक मेकर्स ने इन कंटेस्टेंट्स के नाम रिवील नहीं किए हैं. अपकमिंग एपिसोड में इन कंटेस्टेंट्स के एविक्शन की खबर सामने आएगी.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: ‘RIP…’, Dhurandhar 2 के टीजर पर राम गोपाल वर्मा का पोस्ट, क्या बिना कुछ कहे ‘टॉक्सिक’ को दी चेतावनी?

कौन-कौन अभी भी गेम में शामिल?

बता दें इस शो के शुरुआत में 50 कंटेस्टेंट्स ने पार्टिसिपेट किया. इनमें से कुछ कंटेस्टेंट्स की परफॉर्मेंस को ऑडियंस काफी पसंद कर रही है और ये काफी पॉपुलर भी हो रहे हैं. जो कंटेस्टेंट्स अभी भी गेम में जारी हैं वो करण पटेल, मनीषा रानी, फैसल शेख, रिधिमा पंडिता, सिवेट तोमर, दिग्विजय राठी, प्रिंस नरूला, रजत दलाल, भव्या सिंह, सिद्धार्थ भारद्वाज, आरुषि चावला, अदनान शेख, गायक काका, डिनो जेम्स , फैज बलूच, विक्रांत सिंह राजपूत, दिव्या अग्रवाल, शाइनी दोशी, मोनालिसा, रिद्धी डोगरा, युविका चौधरी, निक्की तंबोली, उर्वशी ढोलकिया, शिव ठाकरे, चाहत पांडे, अरबाज पटेल, मैक्सटर्न, श्रुतिका अर्जुन, नीलम गिरी, अर्चना गौतम, यंग सैमी, नतालिया, तेजस्वी मादिवाड़ा, रचित रोझा, हामिद बरकजी, सपना चौधरी, कृष्णा श्रॉफ, लक्ष्य, अर्चित और डिंपल सिंह हैं.

First published on: Feb 04, 2026 10:18 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.