'RIP…', Dhurandhar 2 के टीजर पर राम गोपाल वर्मा का पोस्ट, क्या बिना कुछ कहे 'टॉक्सिक' को दी चेतावनी?

Ram Gopal Varma, Dhurandhar 2 Teaser: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2’ भी अब सुर्खियों में बनी हुई है. आज फिल्म का टीजर रिलीज किया गया है, जिसके बाद राम गोपाल वर्मा का पोस्ट आया है.

Dhurandhar 2, Ram Gopal Varma

Dhurandhar 2, Ram Gopal Varma. image credit- social media

Ram Gopal Varma, Dhurandhar 2 Teaser: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2’ का टीजर आज 3 फरवरी को रिलीज कर दिया गया है. सोशल मीडिया पर इसको लेकर खूब चर्चा हो रही है. टीजर को देखने के बाद हर किसी ने इस पर अपना-अपना रिएक्शन भी दिया है. इस बीच अब राम गोपाल वर्मा ने फिल्म ‘धुरंधर 2’ के टीजर को शेयर करते हुए एक कैप्शन लिखा है, जो चर्चा का विषय बन गया है. आइए जानते हैं कि राम गोपाल वर्मा के पोस्ट में क्या है?

विज्ञापन

राम गोपाल वर्मा का पोस्ट

दरअसल, राम गोपाल वर्मा ने अपने एक्स पर एक पोस्ट शेयर किया है. इस पोस्ट में उन्होंने फिल्म ‘धुरंधर 2’ के टीजर को शेयर किया है. साथ ही इसके कैप्शन में लिखा है कि ये बदला नहीं है, ये तो है @AdityaDharFilms का गुस्सा है… मुझे उन लोगों पर दया आती है, जो इसके रास्ते में आएंगे… RIP.

विज्ञापन

यूजर्स का क्या कहना?

राम गोपाल वर्मा का ये पोस्ट अब चर्चा का विषय बन गया है. कुछ लोग इसे देखकर कह रहे हैं कि ये ‘टॉक्सिक’ को सीधी चेतावनी है. एक यूजर ने इस पर लिखा कि सीधे लिखो ना… RIP टॉक्सिक. दूसरे यूजर ने लिखा कि हां, द रैम्पेज किसी भी तरह की टॉक्सिसिटी को किनारे कर देगा. राम गोपाल के कैप्शन से लोगों ने यही कयास लगाए है कि ये ‘टॉक्सिक’ को सीधी चेतावनी है. इंटरनेट पर इसको लेकर खूब बातें हो रही हैं.

फिल्म ‘धुरंधर 2’ चार भाषाओं में रिलीज होगी

गौरतलब है कि फिल्म ‘धुरंधर 2’ की रिलीज का हर किसी को बेसब्री से इंतजार है. फिल्म ‘धुरंधर 2’ चार भाषाओं में रिलीज होगी. इस फिल्म के पहले पार्ट को दर्शकों का बेहद शानदार रिस्पॉन्स मिला है. अब देखने वाली बात होगी कि फिल्म के दूसरे पार्ट को लोगों का कैसा रिस्पॉन्स मिलता है?

विज्ञापन

फिल्म ‘धुरंधर’ का कलेक्शन

फिल्म ‘धुरंधर’ के कलेक्शन की बात करें तो इस फिल्म का दुनियाभर में कुल ग्रॉस कलेक्शन 1350 करोड़ के आसपास हो गया है, जिसमें विदेशों से करीब 299 करोड़ शामिल हैं और भारत में ग्रॉस 1050 करोड़ से ज्यादा है. अब फिल्म के दूसरे पार्ट का इंतजार है. साथ ही ये भी देखने वाली बात होगी कि इसकी कमाई के आंकड़े कैसे रहते हैं?

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ