Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

एंटरटेनमेंट

Thank God Box office Colletion Day 7: बॉक्स ऑफिस पर नहीं चल रहा है सिद्धार्थ और अजय का जलवा

मुंबई: अजय देवगन और सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​स्टारर ‘थैंक गॉड’ सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है। इसी के साथ अक्षय की राम सेतु को भी रिलीज किया गया था। मगर इस रेस में थैंक गॉड की गति पहले दिन से ही काफी धीमी नजर आ रही है। जानें सात दिनों में फिल्म ने कितना बिजनेस किया […]

Author
Edited By : Ritu Shaw Updated: Nov 1, 2022 15:27
Thank God Box Office Collection Day 8: बॉक्स ऑफिस पर डूबी सिद्धार्थ के फिल्म की नईया
Thank God Box Office Collection Day 8: बॉक्स ऑफिस पर डूबी सिद्धार्थ के फिल्म की नईया

मुंबई: अजय देवगन और सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​स्टारर ‘थैंक गॉड’ सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है। इसी के साथ अक्षय की राम सेतु को भी रिलीज किया गया था। मगर इस रेस में थैंक गॉड की गति पहले दिन से ही काफी धीमी नजर आ रही है। जानें सात दिनों में फिल्म ने कितना बिजनेस किया है।

25 अक्टूबर को सिनेमाघरों में आई इस फिल्म ने मात्र 8 करोड़ से अपनी ओपनिंग की थी। वहीं दूसरे, तीसरे, चौथे और पांचवे दिन फिल्म ने 6 करोड़, 4.15 करोड़, 3.30 करोड़ और 3.25 करोड़ का बिजनेस किया।

---विज्ञापन---

अभी पढ़ें Ram Setu Box Office Collection Day 7: सातवें दिन केलक्शन में आई भारी गिरावट, जानें

‘थैंक गॉड’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 7 (Thank God Box office Colletion Day 7)

रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म ने छठे दिन टिकट काउंटर पर मुश्किल से 4 करोड़ का बिजनेस हो सकता था। लेकिन सातवें दिन ये आंकड़ा और घट गया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक थैंक गॉड ने सातवें दिन मात्र 1.65 करोड़ कमाए, जिसके बाद अब इसका टोटल कलेक्शन 30.90 करोड़ हुआ है।

---विज्ञापन---

मेकर्स को उम्मीद थी कि वीकेंड पर ये नंबर्स बढ़ सकते हैं, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। दूसरी ओर थैंक गॉड के साथ रिलीज हुई अक्षय की राम सेतु ने 50 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है।

अभी पढ़ें Salman Khan: गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गैंग की धमकी के बाद सलमान खान को मिली Y+ सुरक्षा

फिल्म के बारे में

कहानी एक रियल एस्टेट ब्रोकर (सिद्धार्थ मल्होत्रा) के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसका ऐक्सिडेंट हो जाता है और उसकी मुलाकात चित्रगुप्त CG से यानी अजय देवगन से होती है। चित्रगुप्त (अजय देवगन) उसके सामने आता है और “जीवन का खेल” खेलता है अब तक के कर्मों का हिसाब मांगता है। अगर सिद्धार्थ जीत जाते हैं, तो उन्हें वापस धरती पर भेज दिया जाएगा। अगर वह हार जाता है, तो उसे नर्क में डाल दिया जाएगा।

अभी पढ़ें – मनोरंजन  से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें 

First published on: Nov 01, 2022 01:06 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.