Ram Setu Box Office Collection Day 7: सातवें दिन केलक्शन में आई भारी गिरावट, जानें

Ram Setu Box Office Collection Day 7

Ram Setu Box Office Collection Day 7

विज्ञापन

मुंबई: अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की फिल्म ‘राम सेतु’ (Ram Setu) का फैंस कबसे इंतजार कर रहे थे। 25 अक्टूबर को सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर कैसा रिस्पॉन्स मिल रहा है जानें।

अभी पढ़ें – Salman Khan: गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गैंग की धमकी के बाद सलमान खान को मिली Y+ सुरक्षा

विज्ञापन

‘राम सेतु’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (Ram Setu Box Office Collection Day 7)

अक्षय कुमार की फिल्म ने पहले दिन 15.25 करोड़ से अधिक की कमाई की थी। दूसरे, तीसरे, चौथे और पांचवे दिन का कलेक्शन क्रमश: 11.40 करोड़, 8.50 करोड़, 6.05 करोड़ और 7.30 करोड़ रहा। रविवार को फिल्म से बेहतरीन प्रदर्शन की उम्मीद थी लेकिन ऐसा नहीं हो सका। लेकिन 7.75 करोड़ के साथ फिल्म ने ठीक-ठाक कमाई की।

सातवें दिन के कलेक्शन पर नजर डालें तो, रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म ने सोमवार को ये आंकड़ा तेजी से नीचे भाग गया और महज 2.70 करोड़ की कमाई की। इसके बाद राम सेतु का टोटल कलेक्शन 58.70 करोड़ हो गया है।

अक्षय कुमार की इस साल की शुरुआत से लेकर अब तक में बच्चन पांडे, पृथ्वीराज और रक्षा बंधन रिलीज हुई है। लेकिन इनमें से किसी ने भी कुछ खास कमाल नहीं किया। वहीं मेकर्स को उम्मीद थी कि ‘राम सेतु’ को त्योहारों के बीच होने वाली छुट्टी से फायदा मिलेगा पर ये भी कुछ खास कमाल करती नजर नहीं आ रही है। वीकेंड पर भी इन आंकड़ों के बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही थी, लेकिन टी20 मैच के चलते वो भी नहीं हो सका। हालांकि, ‘थैंकगॉड’ के मुकाबले ये फिल्म काफी बेहतरीन प्रदर्शन कर रही है।

विज्ञापन

‘राम सेतु’ के बारे में

फिल्म के डायरेक्टर अभिषेक शर्मा हैं। अक्षय के साथ फिल्म में जैकलीन फर्नांडीज और नुसरत भरूचा भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। एक्शन-एडवेंचर ड्रामा राम सेतु एक पुरातत्वविद् पर केंद्रित है जो यह निर्धारित कर रहा है कि राम सेतु एक मिथक है या वास्तविक स्थान।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ