---विज्ञापन---

Thamma या ‘एक दीवाने की दीवानियत’, Advance Booking में किसने मारी बाजी?

Thamma Vs Ek Deewane Ki Deewaniyat Advance Booking: आयुष्मान खुराना की 'थामा' और हर्षवर्धन राणे की 'एक दीवाने की दीवानियत' सिनेमाघरों में एक-साथ रिलीज होने जा रही हैं. वहीं दोनों की एडवांस बुकिंग के आंकड़े भी सामने आ गए हैं. चलिए जानते हैं एडवांस बुकिंग में किस मूवी ने बाजी मारी है?

---विज्ञापन---

Thamma Vs Ek Deewane Ki Deewaniyat Advance Booking: आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना की हॉरर कॉमेडी थामा दिवाली के मौके पर सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है. थामा के साथ एक और फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है, उसका नाम ‘एक दीवाने की दीवानियत है’. आयुष्मान खुराना और हर्षवर्धन राणे की फिल्मों में बॉक्स ऑफिस पर क्लैश देखने को मिलने वाला है. जहां एक तरफ रोमांस का डोज मिलेगा तो वहीं दूसरी ओर हॉरर के साथ-साथ कॉमेडी का डबल डोज मिलने वाला है. दोनों फिल्मों की एडवांस बुकिंग भी शुरू हो गई है. चलिए जानते हैं एडवांस बुकिंग में किस फिल्म ने बाजी मारी है?

‘एक दीवाने की दीवानियत’ का कलेक्शन

हर्षवर्धन राणे और सोनम बाजवा की फिल्म ‘एक दीवाने की दीवानियत’ की एडवांस बुकिंग की पहले बात करते हैं. Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार ‘एक दीवाने की दीवानियत’ ने एडवांस बुकिंग में अब तक 52.91 लाख की कमाई की है. ब्लॉक सीट्स के साथ ये आंकड़ा 1.52 करोड़ पहुंच गया है. हर्षवर्धन राणे की फिल्म के अब तक 18150 टिकट के साथ 3362 शोज बुक हो चुके हैं. एडवांस बुकिंग में फिल्म की सबसे ज्यादा कमाई दिल्ली में हुई है. ब्लॉक सीट्स के साथ दिल्ली में ‘एक दीवाने की दीवानियत’ की 31.71 लाख हुई है.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Thamma एक्टर आयुष्मान खुराना की कितनी है नेटवर्थ? लग्जरी गाड़ियों का कलेक्शन देख उड़ा जाएंगे होश

‘थामा’ ने मेकर्स को किया मालामाल

वहीं दूसरी ओर आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना की फिल्म ‘थामा’ ने एडवांस बुकिंग में मेकर्स को मालामाल कर दिया है. ‘थामा’ ने 1.63 करोड़ की कमाई की है. ब्लॉक सीट्स के साथ ये आंकड़ा 5.03 करोड़ पहुंच गया है. आयुष्मान खुराना की फिल्म के 57382 टिकट के साथ 10351 शोज बुक हो चुके हैं. दिल्ली, महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश में फिल्म ने सबसे ज्यादा कमाई की है. ब्लॉक सीट्स के साथ दिल्ली में 1.07 करोड़, महाराष्ट्र में 1.18 करोड़ और उत्तर प्रदेश में 41.9 लाख कमाई हो चुकी है. एडवांस बुकिंग के आंकड़ों के हिसाब से ‘थामा’ ने ‘एक दीवाने की दीवानियत’ को पीछे छोड़ बाजी मार ली है.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Thamma Movie Trailer: ‘लप्पू सा है, झींगुर सा लड़का…’, ये हैं ‘थामा’ के फनी डायलॉग्स, एक तो दिला देगा सीमा हैदर के सचिन की याद

कब रिलीज हो रहीं फिल्में?

आयुष्मान खुराना की ‘थामा’ का क्रेज ऑडियंस में ज्यादा दिख रहा है. इसकी कास्ट की बात करें तो इसमें आयुष्मान खुराना, रश्मिका मंदाना और नवाजुद्दीन सिद्दीकी लीड रोल में नजर आ रहे हैं. वहीं दूसरी ओर ‘एक दीवाने की दीवानियत’ में हर्षवर्धन राणे के साथ सोनम बाजवा लीड रोल में नजर आ रही हैं. दोनों ही फिल्में दिवाली के मौके पर 21 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही हैं.

---विज्ञापन---
First published on: Oct 19, 2025 08:39 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola